Bhopal Job Fraud: भोपाल कलेक्ट्रेट में नौकरी दिलाने के नाम पर ऐंठ ली रकम

Share

Bhopal Job Fraud: तीन व्यक्तियों ने दिए थे दो लाख रूपए, रकम लेकर जालसाज मकान खाली करके हुए चंपत

Bhopal Job Fraud
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई।

भोपाल। सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो जालसाजों ने तीन बेरोजगारों से करीब दो लाख रूपए ऐंठ लिए। यह घटना भोपाल (Bhopal Job Fraud) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की है। जालसाज की तलाश में पुलिस की टीम ने कई जगह पर दबिश भी दी है। आरोपियों ने भोपाल कलेक्ट्रेट कार्यालय में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी दिलाने का झांसा दिया था।

जालसाजों ने फोन उठाना किया बंद तो पुलिस के पास पहुंचे पीड़ित

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार इस मामले की शिकायत तीन व्यक्तियों ने की थी। वे करोद पीपल चौराहा (Peepal Chauraha) निवासी विशाल बघेल उम्र 24 साल, यश प्रजापति (Yash Prajapati ) उम्र 24 साल और जयप्रकाश पंडित (Jaiprakash Pandit) उम्र 25 साल है। इस मामले के आरोपी धर्मेंद्र नायक (Dharmendra Nayak) और गोविंद तिवारी (Govind Tiwari) है। आरोपी मूलतः विदिशा (Vidisha) जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने पीपल चौराहा करोंद में किराये का मकान लिया था। अब वह मकान खाली करके रफूचक्कर हो गए हैं। पुलिस ने इस मामले में आवेदन की जांच के बाद 19 मई की रात लगभग साढ़े आठ बजे 431/23 धारा 420/34 (जालसाजी और एक से अधिक आरोपी का मामला) दर्ज किया है। घटना की शुरूआत 30 जनवरी, 2021 से हुई थी। आरोपी धर्मेंद्र नायक व गोविंद तिवारी की पहचान पीड़ित विशाल बघेल (Vishal Baghel) से हुई थी। उन्हें कलेक्ट्रेट भोपाल के कार्यालय (Collectorate Office) में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी निकलने का झांसा दिया था। भर्ती के एवज में प्रत्येक व्यक्ति से करीब दो लाख रूपए का सौदा तय हुआ था। एडवांस करीब एक लाख 95 हजार रूपए दिए गए। आरोपियों ने अब फोन उठाना ही बंद कर दिया। जिसके बाद यह मामला पुलिस थाने पहुंचा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Job Fraud
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: दोस्त को चिढ़ाने पर धुन दिया
Don`t copy text!