Bhopal Cheating News: एक प्लॉट दो लोगों को बेचा

Share

Bhopal Cheating News: रिटायर्ड सिविल सर्जन की शिकायत पर जालसाजी का मुकदमा दर्ज

Bhopal Cheating News
ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज प्लॉट बेचने के नाम पर हुए एक फर्जीवाड़े (Bhopal Cheating News) की है।  आरोपी पेशे से बिल्डर है जो दफ्तर बंद करके भाग गया। आरोपी ने रिटायर्ड सिविल सर्जन को झांसा देकर आठ लाख रुपए से अधिक की धोखाधड़ी की है।

बिल्डर ताला लगाकर भागा

मिसरोद थाना पुलिस के अनुसार 10 अगस्त की दोपहर लगभग एक बजे धारा 420/467/468 (जालसाजी, दस्तावेजों की कूटरचना और उसके इस्तेमाल का) केस दर्ज किया गया है। घटना जून, 2012 की बताई जा रही है। मामला बंगरसिया इलाके का है। जिसकी शिकायत जबलपुर निवासी 73 वर्षीय अजीत कुमार दुबे ने दर्ज कराई है। वे रिटायर्ड सिविल सर्जन भी है। इस मामले का आरोपी वसीम पटेल है जिसने प्लॉट बेचने के नाम पर 8 लाख 22 हजार रुपए ऐंठ लिए। जांच अधिकारी एएसआई शिव बाबू त्रिपाठी (ASI Shivbabu Tripathi) ने बताया कि वसीम पटेल एमएसपीआर बिल्डर एवं डेवलपर्स नाम से कंपनी चलाता था। अजीत कुमार दुबे पिछले दिनों अपने प्लॉट पर फेंसिंग कराने आए तो उन्हें धोखाधड़ी का पता चला।

इंदौर में रहता है आरोपी

Bhopal News
मिसरोद थाना, जिला भोपाल— साभार फाइल फोटो

पुलिस के अनुसार पीड़ित अजीत कुमार दुबे (Ajit Kumar Dubey) ने कई किस्त में पैसा चुकाया था। पैसा लेने के बावजूद आरोपी वसीम पटेल (Wasim Patel) ने प्लॉट पन्नालाल नाम के व्यक्ति को बेच दिया। पन्नालाल ने उसकी रजिस्ट्री भी करा ली थी। आरोपी ने दूसरा प्लॉट देने का वादा किया था। आरोपी ने डायमंड पार्क कॉलोनी के प्लांट का एग्रीमेंट किया था। वसीम पटेल का आफिस एमपी नगर में था। आरोपी ने कार्यालय बंद करके वह भाग गया है। आरोपी वसीम पटेल इंदौर के ग्रीन पार्क कॉलोनी का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: Loot की स्पेशल धारा, जिसको हर कोई नहीं समझ सकता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Cop Gossip
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!