Bhopal Cheating News: किसान का अनाज बेचकर भागे आढ़तिए

Share

Bhopal Cheating News: गेहूं और चने की फसल वेयर हाउस में रखकर सही समय पर बेचने का दिया था झांसा

Bhopal Cyber Crime
सायबर क्राइम से संबंधित साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज एक किसान के साथ हुई धोखाधड़ी (Bhopal Cheating News) की है। किसान को दो आढ़तियों ने सही मूल्य मिलने पर अनाज बेचकर फायदा पहुंचाने का झांसा (Bhopal Fraud Case) दिया था। जिसके बाद वेयर हाउस में उसने उपज रखा दी। लेकिन, न उसे पैसा मिला और न अनाज वापस मिला। यह घटना तीन साल पहले की है। जिसमें किसान को करीब 24 लाख रुपए का नुकसान हुआ है।

कई किसानों को लगा चुके हैं चूना
गुनगा थाना पुलिस के अनुसार जनवरी, 2018 में हुए जालसाजी के एक मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने धारा 420 जालसाजी के तहत 28 जुलाई की रात लगभग साढ़े दस बजे केस दर्ज किया। शिकायत ग्राम धमोरा निवासी अजय तिवारी (Ajay Tiwari) ने दर्ज कराई है। इस मामले का आरोपी कुलदीप भार्गव और सुदीप है। दोनों आरोपियों ने वेयर हाउस में रखे करीब 23 लाख 44 हजार रुपए के अनाज को बेच दिया था। पुलिस ने बताया आरोपियों ने पहले रकम वापस करने का झांसा (MP Cheating Case) दिया था। आरोपियों ने कहा था कि अच्छी कीमत मिलने पर उसको बेचने में उसकी मदद करेंगे। इस मामले का आरोपी कुलदीप भार्गव पहले भी बैरसिया के कई किसानों को फर्जीवाड़ा किया गया है। फिलहाल वह फरार चल रहा है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
Bhopal Cyber Crime
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फेसबुक फ्रेंड ने किया बलात्कार
Don`t copy text!