Bhopal News: एक युवक पर तीसरी बार बलात्कार का केस

Share

Bhopal News: पीड़िता के साथ पहले भी कर चुका था बलात्कार

Bhopal News
भोपाल थाना शाहपुरा फाईल फोटो

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) शाहपुरा इलाके की है। यहां एक युवती ने एक आरोपी पर बलात्कार का केस दर्ज कराया है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है उस पर दो केस पहले भी उसी महिला ने दर्ज कराए है। एक केस में वह समझौता कर चुकी हैं। जबकि दूसरा केस अभी भी विचाराधीन है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

महिला थाने में दर्ज कराया था केस

पुलिस को जांच में पता चला है कि पीड़िता ने तीन बार बलात्कार का केस दर्ज कराया है। आरोपी विकास कुशवाहा (Vikas Kushwaha) शादी करने से मुकर रहा है। जबकि इससे पहले उसने यह बोलकर समझौता किया था कि वह शादी करेगा। आरोपी विकास कुशवाहा के खिलाफ शाहपुरा थाने में ही 2020 में मुकदमा दर्ज हो चुका है। इसके अलावा महिला थाने में भी पीड़िता एक अन्य युवक के खिलाफ बलात्कार का केस दर्ज कराया था। पीड़िता की बचपन में ही शादी हो चुकी थी। शाहपुरा थाना पुलिस के अनुसार 30 जून की रात लगभग आठ बजे धारा 376/506 (बलात्कार और धमकाने) का केस दर्ज किया है। पीड़िता की उम्र 23 साल है जिसने विकास कुशवाहा के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: देशभर के बलराम पर कोहराम मचाने वाली पार्टियां इन किसानों की समस्याओं पर खामोश आखिर क्यों खामोश है

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   BMC News: निगम के अतिक्रमण दस्ते पर हमला
Don`t copy text!