Bhopal News: कपड़ा व्यापारी ने बहन को बचाने आए भाई को बंधक बनाया

Share

Bhopal News: इक्कीस महीने पहले रीवा में रहने वाली लड़की की भोपाल में हुई थी शादी, पीड़िता ने पति के शारीरिक क्षमताओं को लेकर लगाए कई संगीन आरोप, पुलिस ने दर्ज किया प्रताड़ना और बंधक बनाने का मुकदमा

Bhopal News
श्यामला हिल्स थाना, भोपाल शहर- जिला भोपाल, फाइल फोटो

भोपाल। नव विवाहिता को ससुराल पक्ष परेशान कर रहा था। यह खबर उसने मायके तक पहुंचा दी। उसे भाई बचाने आया तो बहन के परिजनों ने उसको भी बंधक बना लिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र की है। आरोप शहर के कपड़ा कारोबारी के परिवर पर लगा है। पुलिस ने इस मामले में बंधक बनाने और प्रताड़ना का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता का मायका रीवा में है। जिसकी नौ महीने पहले भोपाल में शादी हुई थी। पीड़िता ने शादी के बाद पति की क्षमताओं को लेकर काफी संगीन आरोप लगाए हैं।

दहेज के सामान पर कब्जा करने का लगाया आरोप

पुलिस ने बताया कि आरोपी परिवार की हमीदिया रोड स्थित रेडीमेड कपड़ों की कंपनी बार्सिलोना की फ्रेंचाइजी है। पुलिस के अनुसार पीड़िता की उम्र 29 साल है। यहां उसकी शादी अभिषेक अग्रवाल (Abhishek Agrawal) के साथ हुई थी। उसका परिवार यहां शिमला पैलेस के पीछे रहता है। पुलिस ने आरोपी पति अभिषेक अग्रवाल, ससुर विनोद अग्रवाल (Vinod Agrawal), सास अनीता अग्रवाल (Anita Agrawal), देवर राहुल अग्रवाल (Rahul Agrawal), देवरानी आकांक्षा अग्रवाल साहनी (Akansha Agrawal Sahni) और देवरानी के पिता संजीव साहनी (Sanjiv Sahni) के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जिसमें 54/23 धारा 498—ए/342 प्रताड़ना और बंधक बनाने का प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता का आरोप है कि उसके जेवर और दहेज में दिया गया समान भी ससुराल वालों ने अपने कब्जे में रख लिया है।

फिट होने पर दुल्हन को भेजा जाएगा

पीड़िता के भाई ने बताया कि बहन की शादी 7 जुलाई, 2021 को हुई थी। अभिषेक अग्रवाल बिल्डर का काम करता है। इसके अलावा हमीदिया रोड पर उनकी रेडीमेड कपड़ों की दुकान है। यहां उन्होंने बार्सिलोना कंपनी की फ्रेंचाइजी ले रखी है। पीड़िता को एक माह भोपाल में शादी के बाद रखा गया। इस दौरान पति ने एक बार भी बहन के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाए। ससुराल वालों ने यह पूछने पर तर्क दिया कि कोविड-19 के कारण ऐसा नहीं किया गया। पीड़िता को अगस्त, 2021 में रीवा भेज दिया गया। एक महीने बाद भोपाल बुलाया गया। वह 2 अक्टूबर 2021 को फिर भोपाल आ गई। परंतु इस बीच भी जब वह भोपाल में रही तो उसके और उसके पति के बीच में किसी प्रकार के संबंध नहीं बने। इस बात पर लड़की के परिजनों ने कहा कि  लड़के के फिट होने पर दुल्हन को भेजा जाएगा। इसके बाद फरवरी, 2023 में ससुराल वालों का फोन आया कि अब अभिषेक अग्रवाल पूरी तरह से फिट हैं।

इस कारण बनी विवाद की स्थिति

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

पीड़िता 16 अप्रैल, 2023 को रीवा से भोपाल आ गई। यहां वह केवल तीन दिन साथ रह सकी। तब भी पति ने उसके साथ किसी तरह का दांपत्य जीवन नहीं बिताया। यह बात उसने रीवा में परिजनों को बताई। इस कारण भोपाल में 21 अप्रैल को उसका भाई आ गया। यहां उसकी बहन को कमरे में कैद करके रखा गया था। उन्होंने उसके भाई को भी बैठा लिया। ससुराल वालों ने धमकाया कि वे तभी जाने देंगे जब वह एक पेपर पर साइन करें। दहेज में लिया सामान वापस कर दिया गया है। साइन करने से इंकार करने पर वहां बवाल हो गया। पीड़िता ने यह बात पिता को मैसेज करके भेज दी। पिता ने रीवा से डायल—100 को फ़ोन लगाकर उक्त घटना की जानकारी दी। पुलिस दोनों भाई बहन के साथ ससुराल वालों को थाने लेकर आ गई।

यह भी पढ़ें:   MP Political Gossip: सांसद प्रतिनिधि पिटाई मामले में करनी पड़ी एफआईआर दर्ज 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!