Bhopal News: दो भाईयों ने ठेले वाले को पीटकर धमकाया

Share

Bhopal News: मनोरिया अस्पताल के सामने ठेला न लगाने की हिदायत देने आए थे, विवाद के बाद मामला थाने पहुंचा

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मनोरिया अस्पताल के सामने एक सब्जी का ठेला लगाने वाले व्यक्ति को पीट दिया। आरोप दो सगे भाईयों पर लगा है। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के चूना भट्टी थाना क्षेत्र की है। हालांकि इस संबंध में अभी अस्पताल प्रबंधन की भूमिका को लेकर पुलिस ने स्थित साफ नहीं की है।

मनोरिया अस्पताल ने नहीं दी कोई प्रतिक्रिया

चूना भट्टी थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 31 मार्च की रात लगभग 10 बजे हुई थी। जिसकी शिकायत थाने पहुंचकर राजकुमार यादव (Rajkumar Yadav) पिता दयाराम यादव उम्र 34 साल ने दर्ज कराई। वह चूना भट्टी गांव में रहता है और सब्जी का ठेला लगाता है। उसका आरोप है कि उसके साथ नंदराम यादव (Nandram Yadav) और उसके भाई हरि यादव (Hari Yadav) ने मारपीट की थी। दोनों का कहना था वह मनोरिया अस्पताल (Manoriya Hospital) के सामने ठेला नहीं लगाए। राजकुमार यादव ने दोनों भाईयों से कहा कि वह गाली—गलौज किस बात के लिए कर रहा है। इस कारण उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया। पुलिस ने 59/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। इस मामले में मनोरिया अस्पताल प्रबंधन से प्रतिक्रिया नहीं मिल सकी है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   MP News : महानायक पर भाजपा नेता की अपमानजनक टिप्पणी, कहा..'महा-नालायक'
Don`t copy text!