Bhopal News: थाने में सुलह कराई फिर सुलगा दो साढ़ू भाईयों के बीच यह विवाद 

Share

Bhopal News: पत्थर मारकर वृद्ध को जख्मी किया बचाने आई बेटी तो चाकू मारकर लहुलूहान किया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। शरारत में पर्स छीनने पर एक ही कुनबे के दो परिवारों के बीच झड़प हो गई। जिसमें चाकू और पत्थर भी चले। हमले में एक वृद्ध और उसकी बेटी जख्मी है। यह वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के अरेरा हिल्स थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। जबकि उसी थाना पुलिस ने कुछ दिन पहले पर्स छीनने के बाद हुए कलह पर दोनों पक्षों के बीच सुलह भी करा दिया था।

हमलावरों में साढ़ू भाई का दोस्त भी शामिल

अरेरा हिल्स (Arera Hills) थाना पुलिस के अनुसार घटना भीम नगर इलाके में 10 मार्च की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। थाने में शिकायत विशाल गिरी (Vishal Giri) पिता कन्हैया लाल गिरी ने दर्ज कराई है। उसने बताया कि लगभग एक पखवाड़े पहले आरोपी दिनेश गिरी (Dinesh Giri) ने उसका पर्स ले लिया था। जिसमें दस्तावेज और एक हजार रुपए रखे हुए थे। वापस मांगने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। दिनेश गिरी और विशाल गिरी साढ़ू भाई भी है। दोनों का विवाद उस वक्त थाने भी पहुंचा था। जिस पर पुलिस ने सुलह करा दी थी। उसी बात को लेकर दिनेश गिरी रविवार रात दोस्त अंकित वानखेड़े (Ankit Wankhede) के साथ पीड़ित के घर पहुंचा। विवाद करते हुए उन्होंने पिता कन्हैया गिरी (Kanhaiya Giri) को पत्थर मार दिया। बीच—बचाव करने बहन संजना गिरी (Sanjna Giri) आई तो उसको चाकू मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस ने 48/24 धारा 294/323/324/ 506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धारदार हथियार से हमला, जान से मारने की धमकी और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया गया। यह प्रकरण 10—11 मार्च की रात लगभग पौने चार बजे दर्ज किया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कैमरे में दिख तो रहा है लेकिन मास्क पहन रखा
Don`t copy text!