Bhopal News: शादी केे तीन साल बाद थाने पहुंची नव विवाहिता

Share

Bhopal News: पति और ननद की यातनाओं से तंग आकर पुलिस से मांगी मदद, गरीब बस्ती में रहने वाली पीड़िता से मांग रहे थे एक लाख रुपए का दहेज

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। नव विवहिता को उसके मायके से एक लाख रुपए लेकर आने के लिए पति और ननद प्रताड़ित करते थे। यह सिलसिला पिछले तीन साल से चल रहा था। यातनाओं से तंग आकर महिला ने भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस से मदद मांगी। जिसमें पुलिस ने सुलह कराने की कोशिश की थी। जब पति और ननद की हरकतें नहीं सुधरी तो पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया। पीड़ित महिला मुस्लिम समाज की है।

पुलिस ने इन्हें बनाया आरोपी

महिला थाना पुलिस के अनुसार यह मामला 11 मार्च की दोपहर लगभग साढ़े चार बजे दर्ज किया गया। जिसमें पीड़िता की उम्र 22 साल है। वह टीटी नगर स्थित बाणगंगा इलाके में रहती है। वह घरेलू काम करती है। नवविवाहिता की 2021 में शादी हुई थी। पीड़िता को पति के अलावा ननद परेशान करती थी। दोनों मायके से एक लाख रूपए लेकर आने के लिए प्रताड़ित करते थे। जिस कारण पति पीडिता के साथ मारपीट करता था। मारपीट में उसे चोट भी आई है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जेपी अस्पताल (JP Hospital) में कराया है। इस मामले की जांच एसआई रेखा शर्मा (SI Rekha Sharma) कर रही हैं। पुलिस ने 76/24 धारा 498—ए/323/34/3/4 (प्रताड़ना, मारपीट, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: युवती के घर में घुसकर अभद्रता और धारदार हथियार से हमला
Don`t copy text!