Bhopal News: मुंह के दांत तोड़, जबड़ा हिला दिया

Share

Bhopal News: प्लास्टर करते वक्त कचरा गिरने की बात पर दो पड़ोसियों में हुआ घमासान

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal News) के रातीबड़ इलाके में दो परिवारों के बीच जमकर घमासान हुआ। इसमें एक पक्ष के पीड़ित की पत्नी के दांत टूटने के साथ—साथ जबड़ा हिल गया। विवाद प्लास्टर का कचरा गिरने को लेकर शुरु हुआ था। पुलिस ने इस मामले में काउंटर मुकदमा दर्ज किया है।

बेटे का था जन्मदिन

रातीबड़ थाना पुलिस के अनुसार यह घटना 11 अक्टूबर को नीलबड़ के नजदीक नील सागर कॉलोनी की है। शिकायत श्रीधर तिवारी पिता पंडित देवीदत्त तिवारी उम्र 52 साल ने दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि उनके मकान में प्लास्टर हो रहा था। जिसका कचरा पीछे रहने वाले शर्मा के मकान में गिर रहा था। उनकी पत्नी ने अपने स्तर पर ही साफ करने का बोला था। लेकिन, अगले दिन उनका बेटा रिषभ शर्मा और उसका भाई अजय शर्मा विवाद करने लगा। हमले में पीड़ित की पत्नी उमा तिवारी के गाल पर मुक्का मार दिया। जिससे उसके दांत टूट गए। उनके बेटे रोहित का जन्मदिन था। इसलिए दोस्त मौसम पटेल घर आया था। उन दोनों के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। इसी तरह रिषभ शर्मा पिता किशोर शर्मा उम्र 24 साल ने श्रीधर तिवारी, मोहित पटेल, और रोहित तिवारी के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: ग्राहक बनकर खाते से निकाल ली रकम
Don`t copy text!