Bhopal Gang Rape News: ईटखेड़ी में गैंगरेप

Share

Bhopal Gang Rape News: आर्थिक मदद का भरोसा दिलाकर निर्माणाधीन कमरे में की वारदात

Bhopal Gang Rape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज ईटखेड़ी थाने से मिल रही है। यहां गैंगरेप (Bhopal Gang rape News) की शिकायत एक महिला ने दर्ज कराई है। इस मामले में चार आरोपी गिरफ्तार किए गए है। जिसमें से एक आरोपी मदरसे का टीचर है। गिरफ्तार तीन आरोपी मूलत: बिहार के रहने वाले हैं। पीड़िता को आर्थिक मदद के बहाने आरोपी अपनी बाइक से उसे ले गए थे।

यह बोलकर दिया था झांसा

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 12 अक्टूबर की सुबह लगभग पौने पांच बजे 349/21 धारा 376—डी/506 (गैंगरेप और धमकाने) का मामला दर्ज किया है। घटना इस्लाम नगर इलाके की है। रिपोर्ट दर्ज कराने वाली पीड़िता की उम्र 23 वर्ष है। उसने सैयद याकूब अली पिता सैयद अमीर अली उम्र 51 साल, मोहम्मद अबरारुल हक पिता मोहम्मद निसार उम्र 31 साल, मरगुबुर रहमान पिता अब्दुल रज्जाक शेख 40 साल और मोहम्मद शारिक पिता मोहम्मद जफर शेख उम्र 29 साल के खिलाफ प्रकरण दर्ज कराया है। सैयद याकूब अली (Syyed Yakub Ali) कियोस्क संचालक है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता गरीब घर की है। जिसको आर्थिक मदद कराने का बोलकर उसने झांसा दिया था।

बिहार के रहने वाले हैं आरोपी

Bhopal Gang Rape News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

इस्लाम नगर में जहां गैंगरेप की घटना जहां हुई वह अबरारुल हक का मकान बन रहा है। यहां चारों आरोपियों ने पीड़िता को पैसे लेकर गलत काम करने के लिए बोला। फिर चारों आरोपियों ने गैंगरेप किया। उसको पांच सौ रुपए देकर रिपोर्ट दर्ज करने पर जान से मारने की धमकी दी। मोहम्मद अबरारुल हक (Mohmmed Abrarul Haq) मूलत: बिहार का रहने वाला है। वह भोपाल के मुरली नगर निवासी मरगुबुर रहमान (Margubur Rehman) और करोद गैस राहत कॉलोनी निवासी मोहम्मद शारिक (Mohmmed Shariq) के यहां रहने आया था। मोहम्मद शारिक मदरसे में पढ़ाने का काम भी करता है। यह तीनों आरोपी मूलत: बिहार (Bihar) के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार पीड़िता ने पहले भी एक अन्य थाने में बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया है।

यह भी पढ़ें:   Total Lock Down: भोपाल में दूध और दवा के अलावा सारी दुकाने बंद

यह भी पढ़ें: भोपाल के इस बिल्डर पर सिस्टम का ‘रियायती सैल्यूट’, परेशान हो रहे 100 से अधिक परिवार

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal Gang Rape News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!