Bhopal News: जरूरत बोलकर समूह लोन का पैसा मांग लिया

Share

Bhopal News: वापस मांगने पर हुए विवाद के बाद दोनों पक्षों के बीच हाथापाई, थाने पहुंचा मामला तो काउंटर केस दर्ज

Bhopal News
घरेलू हिंसा पर केंद्रीत साभार लिया गया सांकेतिक चित्र

भोपाल। समूह लोन की रकम उधार लेकर एक दंपति ने लौटाने से इंकार कर दिया। विरोध किया तो दोनों गुटों में जमकर बवाल हो गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गौतम नगर थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर एक—दूसरे के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

इन्होंने दर्ज कराया थाने में मुकदमा

गौतम नगर (Gautam Nagar) पुलिस के अनुसार शिकायत 21 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई है। वह शारदा नगर में किराए के मकान में रहती है। पति भेल में स्थित कपड़ा दुकान में काम करता है। उसे कुछ महीने पहले 20 हजार रूपए का समूह लोन लिया था। जिसको घर के नजदीक रहने वाले आवश्यकता बताकर ले लिया था। इसी रकम को मांगने पति—पत्नी उसके घर पहुंचे थे। विवाद वाले दिन पीड़िता को पैसा देने से इंकार करते हुए पिता—पुत्र ने धमकाया और गाली—गलौज कर दी। वहीं दूसरे पक्ष से भी 40 वर्षीय महिला ने शिकायत दर्ज कराई है। उसका कहना है कि आठ महीने पहले कई किस्त में दस हजार रूपए वापस किया जा चुका है। बाकी रकम चुकाने का बोल दिया गया था। इसके बावजूद पति—पत्नी अक्सर घर में आकर धमकाते और बवाल करते थे। पुलिस ने इस मामले में 461—462/23 में काउंटर केस दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: करंट लगने से मजदूर की मौत
Don`t copy text!