Bhopal News: बीयर फैक्ट्री में काम करने वाली वृद्धा ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: पेड़ पर लटकी देखी थी बेटे ने लाश, छत्तीसगढ़ से मजदूरी करने आई थी एमपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। बीयर फैक्ट्री की एक महिला कर्मचारी ने फांसी लगा ली। उसकी लाश पेड़ पर लटकी हुई बेटे को मिली। यह घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। फिलहाल आत्महत्या की कोई ठोस वजह सामने नहीं आई है।

रिश्तेदार के यहां जाने की कर रही थी जिद

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार आत्महत्या की सूचना तारा ने दी थी। घटना 3 जुलाई की रात लगभग पौने दस बजे की है। उसने बताया कि उसकी मां की लाश पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकी हुई है। रातीबड़ पुलिस मर्ग 35/23 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। महिला की पहचान छिनिया बाई (Chiniya Bai) पति फत्तू लाल उम्र 65 साल के रूप में हुई। वह यहां ग्राम छापरी के नजदीक क्रेशर बस्ती में रहती थी। छिनिया बाई मूलत: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की रहने वाली है। पहले वह क्रेशर में काम करती थी। कुछ समय बाद वह बीयर फैक्ट्री में काम करने लगी। पुलिस को जांच में पता चला है कि वह शराब पीने की आदी भी थी। वह दो दिन पहले से भीम नगर में रहने वाले रिश्तेदार के पास जाने की जिद कर रही थी। तारा ने बताया कि यह बोलकर वह घर से निकल गई थी। लेकिन, कुछ देर बाद उसकी लाश पेड़ पर मिली। मामले की जांच एसआई कर्मवीर सिंह (SI Karamveer Singh) कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मृतका अशिक्षित थी। कोई ठोस वजह भी सामने नहीं आई है। परिजनों के बयान दर्ज करने के बाद ही कोई सुराग मिल सकेगा। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। यदि ऐसा अहसास होता हैं तो 18005990019 पर संपर्क करें। यहां निशुल्क चिकित्सीय परामर्श के लिए सहायता की जाती है। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News : 31 मामलों का आरोपी "जहरीला" बोला मुझे फंसाया
Don`t copy text!