Bhopal News: किराए पर लोडिंग बोलेरो लेकर फरार

Share

Bhopal News: पांच साल से नहीं चुका रहा था किराया, वाहन भी नहीं मिलने से परेशान पीड़ित परिवार ने पुलिस से मांगी थी मदद

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। लोडिंग बोलेरो किराए पर लेकर उसे एक व्यक्ति चला गया। यह घटना लगभग छह साल पहले हुई थी। कुछ महीने आरोपी ने किराया चुकाया। लेकिन, उसके बाद वाहन के साथ—साथ किराया भी वह नहीं दे रहा था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी थाना क्षेत्र की है। जिसमें पुलिस ने गबन का प्रकरण दर्ज कर लिया है।

यह बोलकर पुलिस को भी दे रहा था झांसा

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार यह प्रकरण 3 जुलाई को दर्ज किया गया। जिसमें शिकायत रितिक अहिरवार (Ritik Ahirwar) पिता लालचंद्र अहिरवार उम्र 23 साल ने दर्ज कराई थी। वह आनंद नगर (Anand Nagar) पुलिस चौकी के नजदीक बाल विहार (Bal Vihar) में रहता है। रितिक अहिरवार ने बताया कि लोडिंग बोलेरो (Loading Bolero) को साढ़े बारह हजार रूपए महीने में रितेश जोशी (Ritesh Joshi) ने लिया था। इसके लिए बकायदा मार्च, 2017 में रेंट एग्रीमेंट भी बना। कुछ महीने रितेश जोशी ने किराया भी दिया। लेकिन, उसके बाद वह किराया देने को लेकर टालता रहा। पीड़ित ने बताया कि पहले उसके पिता लालचंद अहिरवार (Lalchand Ahirwar) लोडिंग बोलेरो एमपी—04—जीए—7078 चलाते थे। दुर्घटना के बाद उन्होंने वाहन किराए पर देने का फैसला लिया था। पुलिस ने आरोपी रितेश जोशी पिता दिनेश जोशी को कई बार अपना पक्ष रखने का भी मौका दिया। वह आजकल में किराया चुकाने और वाहन लौटाने का झांसा देता रहा। जब वह नहीं माना तो पुलिस ने 417/23 धारा 406 (गबन का प्रकरण) दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Court News: झांसा देकर ले गया था स्वर्ण जयंती पार्क 
Don`t copy text!