Bhopal News: बॉस बोलने के विवाद पर चाकू मारा 

Share

Bhopal News: गर्दन के पास लगा शार्प कट इसलिए लगाई पुलिस ने गंभीर धारा

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। बॉस बोलने के विवाद पर शुरु हुई कहासुनी खूनी संघर्ष में तब्दील हो गई। आरोपियों ने हमले के लिए छात्र के गले के पास चाकू लहराते हुए वार किया। जिस कारण गर्दन में शार्प कट लगने से वह लहुलूहान हो गया। वारदात भोपाल (Bhopal News) शहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

दो आरोपियों में एक विधि विरोधी बालक भी शामिल

जहांगीराबाद (Jahangirabad) थाना पुलिस के अनुसार जख्मी छात्र कक्षा बारहवीं में पढ़ता है। वह ऐशबाग इलाके में रहता है। घटना के वक्त वह जहांगीराबाद में स्थित ननिहाल आया हुआ था। एसआई लक्ष्मण राई (SI Laxman Rai) ने बताया कि आरोपी और घायल के बीच बॉस बोलने की बात पर विवाद हुआ था। घटना जेजे शादी हाल (JJ Shadi Hall) के नजदीक हुई थी। हमले में जख्मी साद पिता मोहम्मद जहीर उम्र 18 साल के बयान दर्ज करने बाकी है। फिलहाल उसके भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। वह बीएसएस कॉलेज में पढ़ाई करता है। उसने बताया कि 08 फरवरी की शाम करीब चार बजे लाल परेड ग्राउंड में वह क्रिकेट खेलने गया था। आरोपी अहमद है जिसका कहना था वह उसको अहमद बॉस बोलकर पुकारा करे। यह विवाद होने पर साद ने अपने भाई को फोन लगाकर बुला लिया था। हमले में साद की कलाई कट गई और बहुत ज्यादा खून बहने लगा। उसे तत्काल जेपी अस्पताल (JP Hospital) ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे भर्ती कर लिया। पुलिस ने घायल के भाई जुनैद खान (Zuned Khan) की शिकायत पर 37/24 धारा 294/506/308/34 (गाली—गलौज, धमकाना, जानलेवा हमला और एक से अधिक आरोपी का प्रकर)ण 08 फरवरी की रात पौने ग्यारह बजे दर्ज कर लिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Fake Insurance Racket: भेल कर्मचारी से 40 लाख की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार
Don`t copy text!