Bhopal News: सड़क दुर्घटना में जख्मी दूसरे व्यक्ति ने भी दम तोड़ा

Share

Bhopal News: एक सप्ताह पूर्व एलएनसीटी कॉलेज के पास दो बाइक के बीच आमने—सामने हुई थी भिड़ंत, एक व्यक्ति की मौके पर ही हुई थी मौत

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में जख्मी एक व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। इसी हादसे में एक सप्ताह पूर्व एक अन्य व्यक्ति की मौके पर मौत हो चुकी थी। भीषण दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बिलखिरिया थाना क्षेत्र में हुई थी। भिड़ंत दो बाइक के बीच आमने—सामने हुई थी। अब तक दोनों ही बाइक पर सवार एक—एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया है।

पुलिस नहीं ले सकी लापरवाही को लेकर अब तक निर्णय

बिलखिरिया (Bilkhiriya) थाना पुलिस के अनुसार दुर्घटना 01 फरवरी की रात को एलएनसीटी (LNCT) चौराहे के नजदीक हुई थी। एक बाइक पर संजू जाटव पिता कमल लाल जाटव (Kamal Lal Jatav) उम्र 28 साल तो दूसरी बाइक पर 33 वर्षीय संजय कुशवाहा (Sanjay Kushwah) सवार थे। एक बाइक रायसेन की तरफ से दूसरी बाइक आनंद नगर (Anand Nagar) से आ रही थी। घटना वाले दिन संजय कुशवाहा की मौके पर ही मौत हो गई थी। वह मूलत: बिहार का रहने वाला था। फिलहाल बागसेवनिया स्थित विश्वकर्मा नगर (Vishvakarma Nagar) में रहता था। वह रायसेन की तरफ जा रहा था। इस मामले में बागसेवनिया पुलिस मर्ग 09/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही थी। इसी बीच दूसरी बाइक पर सवार बिलखिरिया स्थित ग्राम सागोनी निवासी संजू जाटव (Sanju Jatav) ने दम तोड़ दिया। मृतक मूलत: विदिशा जिले के सिरोंज का रहने वाला है। घटना वाले दिन उसके साथ बाइक पर बहनोई प्रदुम्न जाटव सवार था। वह भी विदिशा जिले के करारिया का रहने वाला है। संजू जाटव का हमीदिया (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। उसकी 08 फरवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे मौत हो गई। डॉक्टर किरार ने यह जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद बागसेवनिया पुलिस मर्ग 12/24 दर्ज कर लिया। बहनोई को सामान्य चोटें थी और उसे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: फुटपाथ पर खाना बनाने से पहले रोका फिर किया हमला
Don`t copy text!