Bhopal News: मधुमेह और कैंसर रोग से पीड़ित थी, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210814-WA0014-300x225.jpg)
भोपाल। रिटायर्ड आर्मी मैन के पत्नी की मिलिट्री अस्पताल में मौत हो गई। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ थाना क्षेत्र का हैं। महिला को लंबे समय से शुगर और कैंसर की बीमारी थी। जिसका पति इलाज भी करा रहा था।
आर्मी अस्पताल से आई खबर
बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस के अनुसार मौत 8 फरवरी की सुबह लगभग नौ बजे हुई थी। मिलिट्री अस्पताल में तैनात सूबेदार एसके गुप्ता (SK Gupta) ने इस बात की सूचना दी थी। मृतका राजकली पटेल (Rajkali Patel) पति प्रभात कुमार पटेल है। उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। वह बैरागढ़ स्थित पूजा श्री कॉलोनी (Pooja Shri Colony) में रहती थी। मृतिका का पति प्रभात कुमार पटेल सेना से रिटायर था। परिजनों ने मृतिका की बीमारी को लेकर पुलिस को जानकारी भी दी है। राजकली पटेल को मिलिट्री अस्पताल (Military Hospital) में बेहोशी की हालत में ले जाया गया था। यहां पर डॉक्टर ने उन्हें चेक कर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग 07/24 कायम कर मामला जांच में लिया है।
खबर के लिए ऐसे जुड़े
![Bhopal News](https://www.thecrimeinfo.com/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210902-WA0024-300x168.jpg)
हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।