Bhopal News: कुंए में गिरने से मासूम बच्ची की मौत

Share

Bhopal News: पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नहीं बचाई जा सकी जान

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। कुंए में गिरने से मासूम बच्ची की मौत हो गई। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर थाना क्षेत्र की है। वह बच्चों के साथ खेल रही थी। परिजनों ने उसे कुंए से निकालकर पुलिस वाहन से अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

खुले कुंए की सुरक्षा को लेकर गुपचुप काम शुरु

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना 08 फरवरी की दोपहर लगभग बारह बजे हुई थी। पुलिस ने डॉक्टर अमित हजेला (Dr Amit Hajela) की सूचना पर मर्ग कायमी की है। बच्ची चंदा वाल्मीकि (Chanda Valmiki) पिता रवि वाल्मीकि उम्र 12 साल है। वह कमला नगर स्थित पुलिस लाइन के पास रहती है। चंदा वाल्मिकी के पिता मजदूरी करते हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक कुंए के नजदीक ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। बच्चों के पीछे दौड़ते वक्त वह कुंए में गिर गई। जिसको वहां से निकालकर पुलिस की गाडी से अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कमला नगर पुलिस मर्ग 06/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। कुंआ किन हालातों में किसने खोदा यह भी साफ नहीं हो सका है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुले कुंए की सुरक्षा को लेकर प्रशासन के अफसरों से चर्चा की जा रही है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot News: झांसा देकर ट्रक रोका, मिर्च पाउडर झोंककर लूटपाट 
Don`t copy text!