Bhopal News: महिला की फंदे पर लटकी मिली लाश 

Share

Bhopal News: पति सब्जी बेचने का करता है काम, सुसाइड नोट नहीं मिला, परिजनों के बयान पर टिकी जांच

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। सब्जी व्यापारी की पत्नी ने घर पर फांसी लगा ली। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के निशातपुरा थाना क्षेत्र की हैं। महिला ने जब फांसी लगाई तब उसकी बेटी घर पर थी। उसने मां को आवाज दिया तो वह कुछ नहीं बोली। इसके बाद पूरा मामला सामने आया। उसको फंदे से उतारकर परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

कोचिंग पढ़ने गए भाई को फोन लगाकर घटना बताई

निशातपुरा (Nishatpura) थाना पुलिस के अनुसार घटना 08 फरवरी की शाम लगभग साढे छह बजे हुई थी। पुलिस को आधार अस्पताल (Adhar Hospital) के डॉक्टर रंजन  से इस बारे में जानकारी मिली थी। आत्महत्या सावित्री सिंह (Savitri Singh) पति चंदन सिंह उम्र 44 साल ने की है। वह करोंद चौराहा स्थित इंडस कॉलोनी (Indus Colony) में रहती थी। उसने जब फांसी लगाई तब घर में उसकी बच्ची थी। वह परीक्षा देने के बाद सो रही थी। वह जब उठी और उसने मां को आवाज दी तो वह नहीं बोली। उसने कमरे में जाकर देखा तो माँ फांसी पर लटकी थी। उसने इसकी सूचना कोचिंग गए भाई को दी। भाई घर आया और फिर दोनों मां को करोद चौराहा स्थित भानपुर रोड पर आधार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। मामले की जांच एएसआई जफर खान (ASI Zafar Khan) कर रहे है। निशातपुरा पुलिस मर्ग 10/24 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार किसी बात का समाधान नहीं हैं। यदि ऐसा सोचते हैं तो यह मानसिक अवसाद के लक्षण है। चिकित्सकों से अवश्य परामर्श लें। 

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime: बेटे को नहीं भाया मां का अवैध रिश्ता
Don`t copy text!