Bhopal News: एलबीएस अस्पताल के सामने हादसे में युवक की मौत

Share

Bhopal News: अस्पताल में इलाज कराने आया था, लघुशंका के लिए जाते वक्त तेज रफ्तार वाहन उड़ाते हुए निकला

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। एलबीएस अस्पताल के सामने हादसे में एक युवक की मौत हो गई। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र में स्थित बैरसिया थाना क्षेत्र में हुई थी। वह अस्पताल में ही इलाज कराने आया था। वहां से निकलकर बाहर लघुशंका के लिए वह निकला था। तभी उसे तेज रफ्तार वाहन उड़ाते हुए चला गया।

पुलिस की जांच पर कई सवाल

बैरसिया (Berasia) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 07 फरवरी की रात लगभग साढ़े दस बजे हुई थी। हादसे में मृत लोकेंद्र सिंह (Lokendra Singh) पिता सरनाम सिंह उम्र 35 साल है। वह जिला विदिशा स्थित शमशाबाद गांव के नजदीक ग्राम बाडेर में रहता था। उसको परिजन इलाज के लिए बैरसिया स्थित एलबीएस अस्पताल (LBS Hospital) लेकर आए थे। उसके साथ भाई आया हुआ था। लोकेंद्र सिंह भाई को कहकर निकला कि वह लघुशंका के लिए बाहर जा रहा है। कुछ देर बाद सड़क पर भीड़ लगी उसे दिखाई दी। वहां पहुंचकर उसने देखा कि लोकेंद्र सिंह मृत हालत में सड़क पर पड़ा है। मौत की सूचना मृतक के भाई चतुर्भान राजपूत (Chaturbhan Rajput) ने दी थी। जिसके बाद बैरसिया पुलिस मर्ग 04/24 कायम किया। यह मर्ग 07—08 फरवरी की रात लगभग दो बजे दर्ज किया गया। जिसके बाद बैरसिया पुलिस ने 08 फरवरी की रात लगभग नौ बजे प्रकरण 70/24 धारा 304—ए (वाहन की टक्कर से जख्मी होने के कारण मौत) का दर्ज कर लिया। टक्कर मारने वाले वाहन की स्थिति पुलिस ने साफ नहीं की है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Cyber Fraud: रिटायर्ड अधिकारी के साथ सायबर फ्रॉड
Don`t copy text!