Farmer Protest News: पुलिस पहरे के बीच भारत बंद

Share

Farmer Protest News: राजधानी में नहीं दिखा किसान बिल के विरोध का असर

Farmer Protest News
भोपाल स्थित करोंद मं​डी के बाहर नरेंद्र मोदी गेट के नजदीक किसानों के प्रदर्शन को रोकने के लिए तैनात पुलिस बल

भोपाल/दिल्ली। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज किसानों के चल रहे आंदोलन (Farmer Protest News) से जुड़ी है। देशभर के 40 से अधिक किसानों संगठनों के आह्वान पर सोमवार को भारत बंद का आयोजन किया गया था। इस आंदोलन को कांग्रेस ने भी समर्थन किया है। इधर, राजधानी भोपाल में बंद का कोई असर दिखाई नहीं दिया। सभी तरह के बाजार खुले थे। हालांकि करोंद मंडी को जरुर पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। ट्वीटर पर एक तरफ #आज_भारत_बंद_है दूसरे नंबर पर था तो चौथे नंबर पर #भारत_खुला_है ट्रेंड कर रहा था।

बातचीत करें किसान

भारतीय किसान यूनियन के दर्जनों कार्यकर्ता करोद सब्जी मंडी में एकत्र हो रहे थे। भारत बंद सुबह 6 से लेकर 4 बजे के बीच आयोजित किया गया है। राकेश टिकैत के नेतृत्व में दिल्ली तो प्रदेश स्तर पर राजधानी में बंद का आयोजन किया गया है। टिकैत ने मीडिया से कहा है कि जब तक तीनों बिल वापस नहीं लिए जाएंगे तब तक किसान आंदोलन करता रहेगा। यह आंदोलन 10 साल तक चलाने का भी ऐलान किया। इसके अलावा स्वराज भारत के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि किसानों के आंदोलन को कई संगठनों का समर्थन देशभर में मिल रहा है। इसके अलावा केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि किसान आंदोलन छोड़कर बातचीत करें।

कांग्रेस अपना अस्तित्व बचा रही

Farmer Protest News
भाजपा कार्यालय में किसान आंदोलन को लेकर बातचीत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा

इधर, मप्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने किसान आंदोलन को लेकर बयान दिया। कमलनाथ और दिग्विजय सिंह किसान नहीं हैं। कांग्रेस अपना अस्तित्व बचाने के लिए काम कर रहे हैं। किसान हित में कांग्रेस ने कभी काम नहीं किया। एमपी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पांच बार कृषि कर्मण अवार्ड मिला है। प्रदेश अध्यक्ष ने आंदोलन को कांग्रेस का एजेंडा बताकर पूरे मामले को राजनीतिक बता दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी किसानों के हितकारी है। किसानों के जीवन बदलने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: आउट करने पर बल्लेबाज ने धो डाला

यह भी पढ़िए: भोपाल के ‘विजय माल्या’ की कहानी, सिस्टम और सरकार उसके आगे नतमस्तक हैं, नहीं तो इतना सबकुछ होने पर भी वह नहीं बचता

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Farmer Protest News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!