Bhopal News : मस्जिद में काम करते वक्त हुए हादसे में जख्मी व्यक्ति की मौत 

Share

Bhopal News : हमीदिया अस्पताल में भर्ती था जख्मी, दो दिनों तक जीवन और मौत से किया संघर्ष

Bhopal News
File Image

भोपाल। मस्जिद में रंगरोगन के लिए काम कर रहा एक व्यक्ति हादसे का शिकार हो गया। उसे जख्मी हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दो दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद उसने दम तोड़ दिया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बैरसिया थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मस्जिद प्रबंधन के दर्ज किए जाएंगे बयान

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार हादसा 15 जून की दोपहर लगभग दो बजे हुआ था। मस्जिद बैरसिया के पुराने थाना भवन के नजदीक हैं। यहां मस्जिद के पिछले हिस्से में प्रकाश बंसकार पिता रोडजी बंसकार उम्र 45 साल काम कर रहा था। वह नरसिंहगढ़ का रहने वाला था। तभी वह गिरकर जख्मी हो गया। उसको तभी से हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) में इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान 17 जून की रात लगभग साढ़े दस बजे मौत हो गई। ​जिसकी सूचना डॉक्टर राजेन्द्र शर्मा (Dr. Rajendra Sharma) ने पुलिस को दी। बैरसिया पुलिस मर्ग 43/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि प्रकाश बंसकार (Prakash Banskar) के परिजनों के बयानों के बाद मस्जिद प्रबंधन से रिपोर्ट ली जाएगी।

यूक्रेन में महिला हिंसा की वह दास्तां जो दुश्मनी की वजह से रूसी सैनिकों के निशाने पर आईं

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: काम नहीं मिल रहा था, परेशान मजदूर फांसी पर झूला
Don`t copy text!