Bhopal News: बैरसिया में बगीचे में तीन युवकों ने लगाई आग

Share

Bhopal News: फसल समेत कई उपकरणों का भी हुआ नुकसान, आगजनी के पीछे वजह नहीं हुई साफ

Bhopal News
आगजनी का सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) बैरसिया इलाके से मिल रही हैं। यहां फलों के बगीचे में तीन व्यक्तियों ने आग लगा दी। आग वहां रखे भूसे की वजह से विकराल हो गई थी। आगजनी से काफी नुकसान हुआ है। पुलिस आगजनी के पीछे वजहों का खुलासा नहीं कर सकी है। उसका कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद यह साफ होगा।

आग लगने वालों ने मारी थी सीटी

बैरसिया थाना पुलिस के अनुसार धारा 435/34 आगजनी और एक से अधिक आरोपी के तहत केस दर्ज किया गया है। घटना 29—30 मई की दरमियानी रात दो बजे यह आगजनी की गई थी। शिकायत अनूप गूर्जर (Anup Gurjar)पिता राधेकिशन गूर्जर ने दर्ज कराई है। जिसमें आरोपी सूरज गूर्जर (Suraj Gurjar), चंदर गूर्जर और मांगीलाल हैं। तीनों आरोपी नजीराबाद इलाके में रहते हैं। करणपुरा गांव में पीड़ित रहता है। आरोपी घर के बाहर से सीटी बजाते हुए निकल रहे थे। घर के पास कुएं के नजदीक बगीचा है। इसमें आम, कटहल, अमरूद के पेड़ है। पानी देने के लिए वहां 40 बड़े—बड़े पाइप भी रखे थे। इनमें आरोपियों ने आग लगा दी थी। पुलिस का कहना है कि अभी आगजनी के पीछे कारण पता नहीं चले हैं।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी में सरकार जनता को जवाबदार बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है, जानिए कैसे

वाहन टकराने पर मारपीट

Bhopal News
अवधपुरी थाना, भोपाल -फाइल फोटो

अवधपुरी थाना पुलिस के अनुसार 30 मई को रात लगभग नौ बजे धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाने और एक से अधिक आरोपी) का केस दर्ज किया गया है। शिकायत राम सिंह अहिरवार पिता महेश उम्र 26 साल ने की है। मारपीट का मामला निर्मल पैलेस केे सामने हुआ था। इस मामले में आरोपी कौशल पटेल (Koushal Patel) और बिट्टू हैं। दोनों आरोपी का वाहन टकरा गया था। जिसमें बहस के बाद मारपीट हो गई। हालांकि पुलिस ने दुर्घटना का मुकदमा दर्ज नहीं किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: मारूति कार समेत सात वाहन चोरी
Don`t copy text!