Bhopal News: बिल्डर ने पार्टनर के धोखेबाजी से तंग आकर लगाई थी फांसी

Share

Bhopal News: आठ पेज का मिला था सुसाइड नोट, जांच केे बाद आरोपी पार्टनर गिरफ्तार

Bhopal News
सांकेतिक चित्र —साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) अयोध्या नगर इलाके से मिल रही है। यहां कुछ दिनों पहले एक बिल्डर ने आत्महत्या कर लिया था। उसने अपने दोस्त के साथ पार्टनरशिप में एक प्रॉपर्टी की फर्म खोली थी। इस फर्म के जरिए हुई बिक्री में पार्टनर को रकम नहीं दी जा रही थी। इसी विवाद में पार्टनरशिप टूटी और रकम वापस नहीं देने का विवाद शुरु हुआ था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

नहीं दिया था हिसाब

अयोध्या नगर थाना पुलिस ने 30 मई की दोपहर लगभग तीन बजे धारा 306 आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज किया है। यह घटना पुलिस के सामने 17 अप्रैल को प्रकाश में आई थी। मामला नरेला शंकरी इलाके का है। इस मामले का आरोपी प्रदीप बिरोका (Pradeep Biroka) है। मामले की जांच एसआई शिवबच्चन यादव (SI Shiv Bachhan Yadav) ने की थी। नरेला शंकरी निवासी सुनील कुमार और प्रदीप बिरोका ने पार्टनरशिप में सूर्या प्रॉपर्टी नाम से फर्म खोली थी। दोनों ने मिलकर खेजड़ा बरामद में एक प्रॉपर्टी भी खरीदी थी। यहां कॉलोनी काटी जा रही थी। दोनों का बराबर के पार्टनर थे। आरोपी ने जमीन अपने नाम करा ली थी। साल भर तक उसने प्लॉट उसने बेचे। जिसका हिसाब उसने सुनील कुमार (Sunil Kumar) को नहीं दिया।

यह भी पढ़िए: कोरोना महामारी में सरकार जनता को जवाबदार बनाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच रही है, जानिए कैसे

पुलिस को मिला था सुसाइड नोट

इस कारण उसने पार्टनरशिप खत्म कर दी। उसने साढ़े सत्रह लाख रुपए वापस मांगे। वह रकम वापस नहीं लौटा रहा था। इसी कारण वह काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस को सुनील कुमार लिखा हुआ एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमें उसने प्रदीप बिरोका के बारे में खुलासा किया था। इस पत्र को जांच के लिए क्यूडी शाखा में भेजा गया था। रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने केस दर्ज किया है। उसने करीब आठ पेज का सुसाइड नोट लिखा था। अयोध्या नगर निवासी आरोपी प्रदीप बिरोका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसको अदालत में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति के नशाखोरी से तंग महिला पहुंची पुलिस थाने 
Don`t copy text!