MP Fake Lady Cop: बेटी के कारनामे जानकार माता—पिता हुए हैरान

Share

MP Fake Lady Cop: नकली महिला पुलिस अफसर की असली कहानी उजागर

MP Fake Lady Cop
सांकेतिक चित्र

रतलाम। आपने अभी तक नकली पुरुष पुलिस अधिकारियों के किस्से सुने होंगे। यकीन नहीं होगा पर एक महिला (MP Fake Lady Cop) ने तो पुरुष को भी पीछे छोड़ दिया। घटना मध्य प्रदेश के रतलाम जिले की है। यहां शहर में एक महिला बस से उतरती थी। वह दिनभर लोगों के मास्क के चालान काटती थी। यह सिलसिला पिछले दो महीनों से चल रहा था। लेकिन, एक दिन महिला का सामना असली पुलिस वाले से पड़ गया। जिसके बाद यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ।

नगर निगम टीम केे साथ थी

घटना रतलाम शहर के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र की है। यहां पुलिस ने गुरुवार को एक युवती को हिरासत में लिया गया है। महिला पुलिस की वर्दी पहनकर शहर में घुमती थी। वह महू रोड स्थित बस स्टैंड पर मास्क की आड़ में कुछ दिनों से दुकानदार और बसों में चढ़कर वसूली करती थी। शक सबसे पहले एक महिला फल बेचने वाली को हुआ। उसने यह जानकारी पुलिस को दी। फर्जी महिला पुलिसकर्मी को रंगे हाथों पकड़ा गया है। महिला नगर निगम की चालानी कार्रवाई करने वाली टीम के कर्मचारियों के साथ पिछले चार दिनों से बगैर मास्क घूमने वाले लोगों के चालान काट रही थी। उसने खुद को औद्योगिक थाना जावरा में पदस्थ पुलिसकर्मी बताया था। पुलिस ने महिला के खिलाफ धारा 170/420 केे तहत मामला दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

परिवार को बताया नौकरी लगी

घटना की पुष्टि करते हुए एसआई सुरेश गोयल ने बताया कि भूली बाई की मदद से फर्जी महिला पुलिस अधिकारी को दबोचा गया। गिरफ्तार आरोपी महिला शादीशुदा है। वह ताल थाना क्षेत्र की रहने वाली है। मंदसौर में उसकी शादी हुई थी। आरोपी महिला बचपन से पुलिस बनना चाहती थी। लेकिन, परिवार ने उसकी शादी कर दी। पति मजदूरी करता है। वह घर से रोज वर्दी पहनकर निकलती थी। उसने परिजनों को भी बताया था कि उसकी नौकरी पुलिस में लग गई है। वह दो महीने से हर रोज वर्दी पहनकर घर से निकलती थी।

यह भी पढ़ें:   मोबाइल की किश्त चुकाने लूट की वारदात की
Don`t copy text!