वीडियो में देखिए भोपाल में गिरे हवाई जहाज की हालत

Share

Bhopal Trainee Plane Crash News: सर्वे के लिए गुना के लिए भोपाल एयरपोर्ट से भरी थी उड़ान

Bhopal Trainee Plane Crash News
भोपाल में प्लेन हादसे के बाद निरीक्षण करते अफसर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ट्रैनी विमान क्रेश (Bhopal Trainee Plane Crash News) हो गया है। इस बात की जानकारी राजाभोज विमानतल ने पुलिस और प्रशासन को दी थी। जिसके बाद रेस्क्यू अभियान शुरु किया गया है। प्राथमिक जानकारी में तीन व्यक्तियों के घायल होने की खबरे अभी आई है। विमान खेत पर क्रेश हुआ है। किसी भी तरह की जनहानि के समाचार अभी नहीं मिले हैं।

भारत सरकार की सेवा में था अटैच

जानकारी के अनुसार विमान में भारत सरकार की सर्वे टीम सवार थी। इसमें तीन लोग बताए जा रहे हैं। यह विमान राजा भोज विमानतल से उड़ान भरते ही कुछ मिनट बाद क्रेश हो गया था। घटना गांधी नगर के बड़वई गांव की है। यहां खेत पर क्रेश होते ही जोरदार आवाज (Bhopal Aircraft Crash News) सुनाई दी थी। जिसके बाद भारी संख्या में वहां लोग पहुंच गए थे। तीन घायलों में से दो की हालत नाजुक बनी है। उन्हें एयरपोर्ट के मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विमानतल के अधिकारी इस घटना को लेकर जांच कर रहे हैं कि आखिर किन वजहों से यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

वीडियो में देखिए हादसे के बाद की तस्वीरें

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Madhya Pradesh News : थप्पड़ की गूंज मंत्रालय तक पहुंची
Don`t copy text!