Bhopal Molestation News:  बाबा ने मंत्र फूंका, असर मनचले पर हुआ

Share

Bhopal Molestation News: घर से गायब चल रहे पति की तलाश में परेशान पत्नी के साथ नशे में हुई बदसलूकी

Bhopal Molestation News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। यदि आप महिला है और समाचार पढ़ रही हैं तो यह आपको सतर्क करने वाला विषय है। दरअसल, एक महिला की पीड़ा का फायदा उठाकर एक व्यक्ति ने अभद्रता की है। मामला मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Molestation News) के गुनगा इलाके का है। पीड़िता का पति गायब है जिसकी तलाश के लिए वह बाबा के पास गई थी। जो व्यक्ति उसको ले गया था उसने महिला के साथ अभद्रता की है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी मनचले को गिरफ्तार कर लिया है।

21 साल बड़ी उम्र का आरोपी

नगा थाना पुलिस ने बताया कि 31 वर्षीय महिला ने शुक्रवार सुबह साढ़े सात बजे छेड़छाड़ की एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस ने धारा 354/506 (छेड़छाड़ और धमकाने) का मुकदमा दर्ज किया हैं। जिसका आरोपी बटन लाल उम्र 50 साल को बनाया गया है। बटन लाल (Batan Lal) गुनगा थाना क्षेत्र का रहने वाला है और बटाई से खेती करता हैं। जांच अधिकारी एसआई गणेश राव (SI Ganesh Rao) ने बताया पीड़िता भी थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। काफी समय से ग्यारसपुर विदिशा (Vidisha) में रह रही हैं। उसका पति कुछ समय पहले घर से लापता हो गया था। पति की गुमशुदगी से पीड़िता परेशान थी। इधर—उधर तलाश के बाद भी वह नहीं मिला।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

यह बोलकर की हरकत

आरोपी को एक की गांव में रहने के कारण पीड़िता पहचानती थी। उसने यह बातचीत उससे भी साझा की थी। मदद के नाम पर पीड़िता विदिशा से सीहोर (Sehore) से आरोपी के पास आ गई। सीहोर में आरोपी ने पीड़िता को गाड़ी पर बैठाया और बाबा से मिलवाने ले गया। झांड़—फूक कर दोनों घर लौट आए। इसके बाद पीड़िता आरोपी के साथ पठार पहुंची। दोनों ने वहां पार्टी भी की। शराब के नशे में आरोपी ने पीड़िता के साथ नशे की हालत में अश्लील हरकत कर दी। उसने पुलिस को बुला लिया। इधर, 25 वर्षीय महिला की शिकायत पर आरोपी बरकत के खिलाफ निशातपुरा थाने में छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंदौर—भोपाल चार्टड बस ड्रायवर पर चाकू से हमला
Don`t copy text!