Bhopal News: दवा कारोबारी ने फांसी लगाई

Share

Bhopal News: मायके में बच्ची को लेकर रहती है पत्नी, पुलिस को सुसाइड नोट मिला, दुकान बंद होने के बाद से चल रहा था परेशान

Bhopal News
जनहित में संदेश: आत्महत्या के विचार आना मानसिक अवसाद के लक्षण है। अकेलापन, खामोशी, चिढ़चिढ़ापन, गुस्सा आना उसके लक्षण हैं। ऐसी अवस्था में परिवार से बातचीत करें और चिकित्सकों से सलाह अवश्य ले।

भोपाल। दवा कारोबारी रहे एक व्यक्ति ने खुदकुशी कर ली। उसका शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के कोलार रोड थाना क्षेत्र की है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें वह अपने आपको पूरे हालात के लिए जिम्मेदार बता रहा है।

यह लिखा सुसाइड नोट मे

कोलार रोड (Kolar Road) थाना पुलिस के अनुसार कल्पेश दुबे (Kalpesh Dubey) पिता रामरतन दुबे उम्र 46 साल का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। वह मूलत: सागर (Sagar) जिले में रहता था। फिलहाल कोलार रोड में स्थित साई नाथ कॉलोनी (Sai Nath Colony)  में माता—पिता के साथ वह रह रहा था। उसने मां द्रौपदी दुबे (Dropadi Dubey) के साथ रात में खाना खाया। इसके बाद वह ऊपर वाले कमरे में सोने चला गया। मां नीचे वाले कमरे में सो गई। सुबह दस बजे तक कल्पेश दुबे बाहर नहीं आया तो उसकी मां उसे जगाने कमरे में गई। वहां वह फंदे पर लटका मिला। उसकी सागर में पहले मेडिकल की दुकान थी। उसे घाटे के कारण बंद करना पड़ा। पिता रामरतन दुबे (Ramratan Dubey) बिजली विभाग से रिटायर हुए हैं। पुलिस को जांच में पता चला है कि उसे शराब पीने की बुरी ल​त थी। उसकी नौ साल की बेटी जो पत्नी के साथ मायके में रहती है। पुलिस को जो सुसाइड नोट मिला है उसमें लिखा है कि मैं आत्महत्या के लिए स्वयं जिम्मेदार हु। मां को संबोधित करते हुए लिखा कि बेटी का ध्यान रखना। खाते में रुपए डाल देना। पुलिस ने पत्र जब्त कर मामले की जांच शुरु कर दी है। प्रकरण की जांच एएसआई संतोष कुमार (ASI Santosh Kumar) कर रहे है। कोलार रोड थाना पुलिस ने मर्ग 59/25 कायम करने के बाद शव पीएम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: लड़की मुकरती थी, इसलिए सिरफिरे को था शक

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!