Badwani News: बड़वानी में अवैध हथियार का जखीरा मिला

Share

Badwani News: पिस्टल बनाने वाली सामग्री के साथ तीन व्यक्ति गिरफ्तार

Badwani News
मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय भवन- फ़ाइल फोटो

भोपाल। बड़वानी पुलिस ने अवैध हथियार बनाने और तस्करी करने वाले एक गिरोह का खुलासा किया है। एसपी बड़वानी दीपक कुमार शुक्ला (SP Deepak Kumar Shukla) के नेतृत्व में बनी वरला और सेंधवा ग्रामीण थाना क्षेत्र की संयुक्त टीम ने यह कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने 51 अवैध हथियार के साथ तीन व्यक्तियों को दबोचा है। उनसे हथियार (Badwani News) बनाने के काम आने वाले उपकरण भी बरामद किए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ दिल्ली, महाराष्ट्र और पंजाब में मुकदमे दर्ज है।

यहां दर्ज है मामले

पुलिस मुख्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार इस मामले में आरोपी बलजीत सिंह (Baljeet Singh) पिता ख्याल सिंह सिकलीगर के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इसी प्रकार दूसरा आरोपी राजेन्द्र सिंह (Rajendra Singh) पिता प्रीतम सिंह बरनाला उम्र 24 साल को उमर्टी थाना वरला और पर्वत सिंह (Parwat Singh) पिता धरम सिंह सिकलीगर उम्र 26 साल को ग्राम उमटी थाना वरला के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज किया गया है। आरोपियों से 13 देशी पिस्टल, 28 देशी कटटे, नौ अर्धनिर्मित पिस्टल, एक अर्धनिर्मित देशी कटटा समेत 51 हथियार बरामद किए गए। इसके अलावा आरोपी राजेन्द्र सिंह, पर्वत सिंह और बलजीत सिंह के कब्जे से करीब साढ़े दस लाख रूपये का माल जब्त किया गया। बलजीत सिंह के खिलाफ सेंधवा थाने में दर्ज आर्मस एक्ट के एक मामले में 2500 रूपये का ईनाम भी था। इसके अलावा पंजाब स्थित कपुरथला के एक अन्य मामले में भी फरार था। आरोपी राजेन्द्र सिंह के खिलाफ दिल्ली में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है। पर्वत सिंह के खिलाफ महाराष्ट्र में आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Badwani News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिटाई का वीडियो वायरल हुआ तो हुई एफआईआर
Don`t copy text!