Bhopal Rape Case: बटालियन का ड्रायवर नाबालिग बेटी के कोमल अंगों से ऐसे करता था छेड़छाड़

Share

Bhopal Rape Case: हैवान पति ने पत्नी के सामने की थी दरिंदगी, राज खुला तो पत्नी और बेटे को दी जान से मारने की धमकी

Bhopal Rape Case
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Rape Case) से एक बार फिर रिश्तों को कलंकित कर देने वाली घटना सामने आई है। इस मामले में आरोपी पिता है जो बटालियन (Bhopal Battalion News) में ड्रायवर है। वह नाबालिग बेटी के कोमल अंगों से खिलवाड़ (Bhopal Minor Girl Rape Case) करता था। नाबालिग बेटी को ब्रेन ट्यूमर भी है। इस मामले का खुलासा तब हुआ जब खिलवाड़ करते वक्त घर पर उसकी मां पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।

पत्नी हॉस्टल में करती है नौकरी

कोलार (Kolar Rape Case) थाना पुलिस ने बताया 49 साल की महिला थाना क्षेत्र में रहती है। महिला प्रायवेट जांब करती है। उसका पति बटालियन में ड्रायवर है। शादी के बाद दोनों का एक बेटा और 15 साल की बेटी है। बेटी को ब्रेन ट्यूमर है। बीमारी के कारण बेटी चलते—फिरने में असमर्थ हैं। घटना वाली सुबह महिला किचन के पीछे खड़ी थी। तभी उसे बेटी की चीखने की आवाज सुनाई दी। बेटी हॉल में रखे सोफे पर बैठी थी। उसका पति उसका गला पकड़े हुए था। बेटी ने मां से चीखते हुए बोली मां बचा लो पापा उसके साथ गंदी हरकत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: इस वर्दीधारी के झांसे में आकर भोपाल के कई लोगों ने अपना सबकुछ खो दिया, जानिए कैसे

मां—भाई को बताई पिता की सच्चाई

महिला ने बताया बेटी की चीख सुनकर उसका भाई भी वहां आ गया। मां के गंदी हरकत पूछने पर पति गुस्से में आ गया। वह पत्नी से गाली—गलौज करने लगा। पति चिल्लाते हुए बोला यह बात घर से बाहर नहीं जाना चाहिए। उसने मां—बेटी के साथ बेटे को खत्म करने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी घर से बाहर चला गया। आरोपी के जाते ही बेटी मां के आंचल से लिपट गई और जोर—जोर से रोने लगी। तब मां और भाई ने उसे भरोसा दिलाया की डरने की कोई जरूरत नहीं है।

यह भी पढ़ें:   Operation Prahar : इंजेक्शन से लेते थे स्मैक, गांव भर में फैल गया एड्स, जानिए कैसे जेल में हुआ खुलासा

पुलिस ने दिखाई सख्ती

Bhopal Rape Case
सांके​तिक चित्र

नाबालिग ने बताया एक महीने पहले मां और भाई जब घर पर नहीं थे तो पापा दोपहर में दो बजे घर आए थे। आते ही पापा ने उसके नीचे के कपड़े उतारे और उसके कोमल अंगों के साथ गंदी हरकत करते थे। विरोध करने पर पापा बोलते थे वह उसका बाप है उसके साथ कुछ भी कर सकता है। पापा उसे घर में किसी को बताने पर धमकाते थे। इससे पहले भी पापा उसके साथ गंदी हरकतें कर चुके हैं। पति की घिनौनी हरकत सुनकर बेटे और उसकी रूंह कांप गई थी। पुलिस ने गुरूवार रात साढ़े 11 बजे धारा 376/376/2एन/376/3/376/2एफ/376/2आई/506/3/4/5के/6/5आई/6/5एन/6/ (बलात्कार, कई बार बलात्कार, पिता का बलात्कार करना, धमकाने और पोक्सो एक्ट) के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!