Bhopal News: शादी के तीन साल बाद ससुराल वालों ने मायके भेजा 

Share

Bhopal news: दो लाख रुपए का इंतजाम करके वापस आने का बोला, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। शादी के तीन साल बाद नव विवाहिता को उसके ससुराल वालों ने मायके भेज दिया। पीड़िता के परिवार ने काफी समझाने का प्रयास किया। नतीजतन, परिवार को पुलिस से मदद लेना पड़ी। एफआईआर भोपाल (Bhopal News) शहर के महिला थाना पुलिस ने दर्ज की है। विवाहिता को मायके से दो लाख रूपए लाने के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

पुलिस ने इन्हें बनाया है आरोपी

महिला थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता की शादी दिसंबर 2020 में हुई थी। पीड़िता की उम्र 23 साल है। उसने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। वह वल्लभ नगर (Vallabh Nagar) स्थित बिड़ला मंदिर के पास रहती है। वह घरेलू काम करती है। उसकी शादी महाराष्ट्र में रहने वाले अर्जुन गायकवाड (Arjun Gayakwad) के साथ हुई थी। पति मजदूरी करता है। शादी के बाद से ही पति, सास, जेठ और मायके से दो लाख रुपए लेकर आने के लिए उसे प्रताड़ित करते थें। पति अक्सर उसके साथ गाली—गलौज करते हुए मारपीट करता था। इस मामले की जांच एएसआई रामबरन सिंह (ASI Rambaran Singh) कर रहे है। पुलिस ने 77/24 धारा 498—ए/506/34/3/4/ (प्रताड़ना, धमकाना, एक से अधिक आरोपी और दहेज अधिनियम के तहत प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: चायनीज फास्ट फूड संचालक से मारपीट
Don`t copy text!