Bhopal News: मित्रों होटल कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत 

Share

Bhopal News: जिस वाहन ने टक्कर मारी उसकी नहीं हो सकी पहचान, पीएम के लिए भेजा शव

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। होटल में काम करने वाले एक कर्मचारी को तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। वह पैदल अपने घर जा रहा था। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के बैरागढ़ थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ प्रकरण भी दर्ज कर लिया है।

परिजनों को संपर्क कर दी जानकारी

बैरागढ़ (Bairagad) थाना पुलिस को हादसे की जानकारी हमीदिया अस्पताल से मिली थी। पुलिस ने बताया कि डॉ सोनम ने मौत होने की सूचना दी थी। मृतक विक्की परिहार (Vicky Parihar) पिता रतनलाल परिहार उम्र 30 साल है। उसको एंबुलेंस बेहोशी की हालात में लेकर आई थी। जिसकी उपचार के दौरान 13 मार्च की रात तीन बजे मौत हो गई। मृतक बैरागढ़ इलाके में रहता था। वह मित्रों होटल (Mitron Hotel) में जॉब करता था। विक्की परिहार होटल से छूटकर पैदल अपने घर जा रहा था। दुर्घटना काली मंदिर चौराहा के नजदीक हुई थी। पुलिस का कहना है कि उसे जिस वाहन ने टक्कर मारी उसका पता नहीं चल सका है। बैरागढ़ पुलिस मर्ग 14/24 दर्ज कर लिया है। मर्ग कायमी के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक के खिलाफ 13 मार्च की रात लगभग सवा नौ बजे 129/24 धारा 304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर हुई दुर्घटना में मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल शिवनारायण (HC Shivnarayan) कर रहे हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: उमरा और बीडीए काॅलोनी में हुई चोरी की वारदात
Don`t copy text!