Bhopal News: दस लाख रुपए दहेज के लिए विवाहिता को घर से निकाला

Share

Bhopal News: शादी के वक्त लाखों रुपए में दिया गया दहेज का माल भी जब्त कर लिया, आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

Bhopal News
सांकेति​क चित्र

भोपाल। घरेलू हिंसा की शिकार नव विवाहिता ने प्रकरण दर्ज कराया है। उसकी डेढ़ साल पहले ही शादी हुई थी। यह मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के छोला मंदिर इलाके का है। शादी के बाद दहेज में दिए गए माल को भी उससे छुड़ाकर दस लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए मायके भेज दिया था। पुलिस ने आरोपी पति समेत अन्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

दस लाख रुपए की कर रहे थे डिमांड

छोला मंदिर (Chhola Mandir) थाना पुलिस के अनुसार पीड़िता छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहती है। उसकी उम्र 30 साल है। महिला की शादी मंडीदीप (Mandideep) में दिसंबर, 2023 में हुई थी। शादी के वक्त पीड़िता के परिजनों ने हैसियत के अनुसार भारी मात्रा में दहेज दिया था। वह लेने के बावजूद आरोपी पति संजय गुप्ता (Sanjay Gupta) ने दस लाख रुपए की डिमांड उससे की जा रही थी। उसके साथ पति के अलावा सास शोभा गुप्ता और जेठ सत्येंद्र गुप्ता मारपीट भी करते थे। उसे ससुराल पक्ष के लोगों ने घर से बेदखल कर दिया। परिवार रायसेन (Raisen) जिले के मंडीदीप में रहता है। मजबूरी में उसे मायके में आना पड़ा। उसके बाद ससुराल वाले उसे ले जाने के लिए तैयार नहीं थे। सुलह की कोशिश जब कामयाब नहीं हुई तो पीड़िता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। छोला मंदिर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण 342/25 दर्ज कर लिया है। इस प्रकरण में आरोपियों के खिलाफ गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना, स्त्रीधन हड़पना, प्रताड़ना और दहेज अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पीसी ज्वैलर्स शोरुम से जेवरात चोरी कर गिरवी रखे

यह भी पढ़िएः तीन सौ रूपए का बिल जमा नहीं करने पर बिजली काटने के लिए आने वाला अमला, लेकिन करोड़ों रूपए के लोन पर खामोश सिस्टम और सरकार का कड़वा सच

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।
Bhopal News, Bhopal Samachar, Bhopal Latest News, MP Woman Crime, Bhopal Woman Crime, Bhopal Domestic Violence, Chhola Mandir Domestic Violence, Bhopal Dowry News, Chhola Mandir Dowry Case, Newly Married Woma Dowry Harrasment Case, Bhopal Breaking News, Bhopal Hindi Khabar, Bhopal Hindi Samachar, Bhopal Hindi News, Bhopal Crime News In Hindi, MP Hindi Khabar, MP Hindi News, MP Crime News, Madhya Pradesh Crime News, MP News, भोपाल की न्यूज, भोपाल की ताजा न्यूज, लेटेस्ट भोपाल न्यूज, भोपाल समाचार आज, आज की न्यूज,

Don`t copy text!