Bhopal News: तलाकशुदा पत्नी को पति ने रोक लिया

Share

Bhopal News: अस्पताल से घर जा रही थी पीड़िता, ऐसी बात कह दी जिसके कारण छेड़छाड़ की लगाई गई धारा

Bhopal News
थाना पिपलानी, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। पहले पत्नी का ख्याल रख नहीं सका। अब आते—जाते उसके सामने पति खड़ा हो जाता है। यह सिलसिला काफी दिनों से चल रहा था। घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के पिपलानी इलाके में हुई। इसी दौरान आरोपी ने एक ऐसी बात बोल दी जिस कारण महिला को थाने जाना पड़ा। यह बयानों को सुनने के बाद पुलिस ने पूर्व पति के खिलाफ छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज कर लिया। पुलिस ने एक दिन बाद प्रकरण दर्ज किया। लेकिन, इस बात को लेकर कोई स्थिति पुलिस ने साफ नहीं की है।

सवाल पूछने पर यह बोल रही थाना पुलिस

पिपलानी (Piplani) थाना पुलिस के अनुसार छेड़छाड़ की घटना 22 अप्रैल की रात लगभग आठ बजे हुई थी। जिसकी एफआईआर 23 अप्रैल की रात लगभग सवा नौ बजे थाने में दर्ज हुई। घटना नेहरू नगर (Nehru Nagar) में धार्मिक स्थल के नजदीक हुई। पीड़िता की उम्र 26 साल है जो कि एक निजी अस्पताल में नौकरी करती है। उसके दो बच्चे भी है। आरोपी उसका पति है जिससे उसका तलाक हो चुका है। पिपलानी पुलिस ने 277/23 धारा 354—घ/294/341/506 (पीछा करके परेशान करना, गाली—गलौज, रास्ते में रोकना और धमकाने का प्रकरण) दर्ज किया है। आरोपी पति की गिरफ्तारी हुई है या नहीं यह स्थिति अभी साफ नहीं हो सकी है। थाना पुलिस पूर्व में कभी कोई आवेदन देने को लेकर भी कोई ठोस जवाब नहीं दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पारिवारिक कलह में भूल गया पत्नी
Don`t copy text!