Bhopal Crime News: कार और खरीददार के बीच फंस गया विनोद

Share

Bhopal Crime News: सफेद मारुति कार के तीन दावेदार, पुलिस पता कर रही असली हकदार

Bhopal Crime News
सां​केतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के निशातपुरा थाने में मारपीट का एक मुकदमा दर्ज हुआ है। इस मुकदमे के केंद्र बिंदु में सफेद मारुति कार है। इसी कार के कारण पूरा बवाल खड़ा हुआ था। लेकिन, पूरे मामले से अनजान एक ऐसा शख्स फंस गया जिसका कोई लेना—देना नहीं था। उसको पुलिस ने आरोपी बना दिया। जब हकीकत सामने आई तो उसने अपना माथा पीट लिया। अब तहकीकात करके पुलिस असलियत का पता लगा रही है।

अस्पताल में काम करती है महिला

निशातपुरा थाना पुलिस ने बताया कि रेखा चौधरी (Rekha Choudhry) पति स्वर्गीय राजकुमार उम्र 40 साल ने धारा 294/323/506 (गाली गलौज, मारपीट और धमकाने) का मुकदमा दर्ज कराया हैं। पुलिस ने यह एफआईआर मंगलवार शाम साढ़े छह बजे दर्ज की हैं। घटना में आरोपी पुलिस ने विनोद को बनाया हैं। जांच अधिकारी एएसआई रामप्रसाद भारती (ASI Ramprasad Bharti) ने बताया कि रेखा चौधरी अलेक्जेंडर ग्रीन कॉलोनी में रहती हैं। वह मलेरिया अस्पताल में स्लाइड बनाने का काम करती हैं। रेखा का कहना है पति की मौत के बाद घर में रखी मारूती कार उसके परचित अशोक यादव (Ashok Yadav) ले गए थे। वह कमलेश नगर में रहते हैं। दोनों परिवारों के बीच मधुर संबंध हैं। इसी कारण अशोक यादव ने घर में रखी मारूती कार को सीखने के लिए मांगा था।

यह भी पढ़ें: दिल्ली के इस एसीपी की वर्दी वाली तस्वीर की कहानी जिसको भोपाल के लोग आसानी से भूल नहीं पाए

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: कबाड़ा कारोबारी और उसकी मां दहेज प्रताड़ना के आरोप में फंसे

एक कार के दो मालिक

रेखा ने बताया वह कार बेचना चाहती थी। उसकी उसे अच्छी कीमत मिल रही थी। उसने कार को अशोका गार्डन निवासी अमित दुबे (Amit Dubey) और अमन तिवारी को 15 हजार रूपए में बेच दिया। वह उन दोनों के साथ कार लेने मंगलवार शाम लगभग साढ़े पांच बजे अशोक यादव के यहां गई थी। रेखा के साथ उसकी बेटियां तनू—रूपाली भी थी। जिन्होंने कार खरीदी वह भी थे। वहां अशोक के मकान में किराए से रहने वाला विनोद मिला। जब रेखा कार ले जाने की बात करने लगी तो विनोद ने विरोध किया। विनोद ने बोला कार अशोक यादव की है जिसने मना किया हैं। यहां विनोद ने महिला के साथ मारपीट कर दी।

इसलिए आया नाटकीय मोड़

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र

दोनों का झगड़ा हाथा—पाई में बदल गया। मामला थाने पहुंच गया। पुलिस ने अशोक यादव को फोन लगाया तो उसने बताया कि वह कार 15 हजार रूपए देकर खरीद चुका है। लेकिन, वह कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका। इस कारण रेखा की बात को सही मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: दस तौला सोना भी लगा कम
Don`t copy text!