Bhopal News: सास के बाद बहू पर डाला चाचा ससुर ने हाथ

Share

Bhopal News: चाय देते वक्त दबोचकर बैठाया गोद में, विरोध करने पर धमकाते हुए भागा आरोपी

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सामाजिक रिश्तों को कलंकित करने वाली यह सच्ची घटना है। यह मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के ईटखेड़ी इलाके का है। इस मामले का आरोपी अधेड़ व्यक्ति है। जिसने एक महिला को अपने घर में पनाह दे रखी है। उसी महिला की बहू पर आरोपी बुरी नजर रखता था। बहू जब चाय देने आई तो उसने पीड़िता को भींच लिया और गोद में बैठा लिया। उसने गंदे तरीके से शब्द इस्तेमाल करते हुए गोद में बैठ रहने के लिए बोला था।

गोद में बैठाकर यह बोला

ईटखेड़ी थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात लगभग सवा आठ बजे 311/22 धारा 354/506 (छेड़छाड़ और धमकाने का मामला) दर्ज किया गया है। पीड़िता की उम्र 19 साल है। इस मामले में आरोपी उसका चाचा ससुर है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता की सास के पति का देहांत हो चुका है। जिसके बाद वह चाचा ससुर के साथ रहती है। आरोपी मूलतः रायसेन का रहने वाला है। यहां वह सरकारी जमीन पर कब्जा करके रह रहे हैं। आरोपी चाचा ससुर उस पर बुरी नजर रखता था। इस बात का उसे अहसास भी हो चुका था। लेकिन, यह बात उसने नहीं बताई थी। इसी बीच आरोपी चाचा ससुर ने 12 अगस्त की दोपहर दो बजे पीड़िता को पीछे से दबोचकर अपनी गोद में बैठा लिया। उस वक्त वह चाय देकर पलटी थी। इसके बाद उसने कहा कि चाय छोड़ और वह उसकी गोद में बैठ जाए। जब पीड़िता ने विरोध किया तो वह उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: भोपाल प्लॉजा के सामने हुई यह वारदात
Don`t copy text!