Bhopal News: पति को राज की बात बताने की धमकी देकर बलात्कार

Share

Bhopal News: दो साल के भीतर में विवाहिता से डेयरी संचालक ने ऐंठ भी लिए थे 30 हजार रूपए, पति से मांगी मदद तो थाने पहुंचा मामला

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। शादीशुदा दो बच्चों की मां के साथ अपनी हवस मिटाने वाले एक दरिंदे की दिल दहला देने वाली कहानी सामने आई है। मामला भोपाल (Bhopal News) देहात क्षेत्र के बिलखिरिया इलाके का है। आरोपी दो साल से दो बच्चों की मां के साथ शारीरिक संबंध बना रहा था। इतना ही नहीं आरोपी उसके संबंधों को पति से उजागर करने की धमकी देकर पैसा भी ऐंठ रहा था। इस मामले के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पति से बनाई गहरी दोस्ती

बिलखिरिया थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की रात लगभग नौ बजे 383/22 धारा 376-2-एन/384/506 (कई बार बलात्कार, ब्लैकमेलिंग और जान से मारने की धमकी देने का प्रकरण) दर्ज किया गया है। इस घटना (Bhopal News) की शुरूआत 12 जुलाई, 2020 से हुई थी। पीड़िता की उम्र 33 साल है। वह दो बच्चों की मां भी है। पति ड्रायवरी का काम करता है। पीड़िता के घर आरोपी रामबाबू उर्फ कल्लू गुर्जर (Rambabu@Kallu Gurjar) दूध सप्लाई करने आता था। इसलिए वह उसको पहचानती थी। दो साल पहले आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बना लिए थे। इससे पहले आरोपी ने पति के साथ गहरी दोस्ती बना ली थी। पीड़िता उसके इरादों से बेखबर थी। जब उसने पहली बार संबंध बनाए तब ब्लैकमेलिंग वाली बात सामने नहीं आई। कुछ दिन बाद आरोपी रामबाबू गुर्जर ने दोबारा उससे संबंध बनाने के लिए बोला। इंकार करने पर उसने धमकी दी कि वह पहली बार बने शारीरिक संबंधों को कहानी उसके पति को बात देगा।

आत्महत्या करने जा रही थी पीड़िता

इसके बाद आरोपी अक्सर यह धमकी देकर पीड़िता का यौन शोषण करने लगा। इतना ही नहीं आरोपी रामबाबू उर्फ कल्लू गुर्जर ने कई किस्तों में 30 हजार रूपए भी ऐंठ लिए। वह कभी मोबाइल रिचार्ज तो कभी दूसरा बहाना बनाकर पैसा ऐंठ लेता था। आरोपी दो साल से यौन शोषण कर रहा था। इस बात से परेशान (Bhopal News) होकर पीड़िता ने पिछले दिनों जहर गटकने का प्रयास किया। ऐसा करते हुए उसके पति ने देख लिया। जिसके बाद उसने पूरी कहानी पति को बताई। आरोपी की हरकतें पता चलने पर पति उसको लेकर बिलखिरिया थाने पहुंचा। थाने में मुकदमा एसआई रचना मिश्रा (SI Rachna Mishra) ने दर्ज किया था। जबकि आरोपी की गिरफ्तारी एसआई बीपी सिंह(SI BP Singh)  ने की है। आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जा रहा है। वह डेयरी चलाने का काम करता था।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Fake Currency : नकली नोट के साथ धराया कानपुर का युवक 
Don`t copy text!