Bhopal News: नाबालिग से एक ही दिन में दो बार बलात्कार

Share

Bhopal News: लापता होने की माता-पिता ने थाने में दर्ज कराई थी रिपोर्ट, सच्चाई का पता लगाकर आरोपी को कुछ घंटों में दबोचा गया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। नाबालिग से महज बारह घंटे के भीतर दो बार बलात्कार किया गया। जिसके साथ यह घटना हुई उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी थाने में दर्ज थी। मामला भोपाल (Bhopal News) शहर के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र का है। नाबालिग को परिजनों की मदद से तलाश लिया गया। उसके बाद मनोवैज्ञानिक तरीके से हुई पूछताछ के बाद ज्यादती का राज पता चला। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।

ऐसे मिली थी नाबालिग

गोविंदपुरा थाना पुलिस के अनुसार 12 अगस्त की अपरान्ह लगभग चार बजे 427/22 धारा 363 (झांसा देकर अगवा कर ले जाने का मामला) दर्ज किया गया। शिकायत 36 वर्षीय महिला ने दर्ज कराई। उसने बताया कि उसकी बेटी 15 साल की है जो सुबह नौ बजे से गायब है। इस मामले में पहले गुम इंसान 65/22 दर्ज किया गया था। इसी गुम इंसान की सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार प्रकरण दर्ज किया गया था। नाबालिग कक्षा दसवीं की छात्रा थी। जिसकी तलाश में परिजन जुटे थे। मामले की जांच एएसआई वासुदेव सविता (ASI Vasudev Savita) कर रहे थे। छानबीन के दौरान नाबालिग गुलाब उद्यान के पास मिली। उस वक्त नाबालिग के चाचा और उर्जा महिला डेस्क की लिंक अधिकारी सोनिया पटेल (Soniya Patel) को वह मिल गई। पहले उसने पुलिस के सामने कई कहानियां बनाई। जिसके बाद मामला पेचिंदा प्रतीत होने लगा। लेकिन, सोनिया पटेल ने मनोवैज्ञानिक तरीका अपनाया तो नाबालिग टूट गई।

ऐसे उठाया आरोपी ने फायदा

नाबालिग ने बताया कि वह 11-12 की दरमियानी रात वह बाथरूम के बहाने घर से गायब हो गई थी। वह उस रात आरोपी (Bhopal News) सौरव यादव पिता महेश यादव उम्र 18 साल के पास पहुंची। आरोपी घर के नजदीक ही रहता है। सुबह लगभग चार बजे मां को बेटी जब नहीं मिली तो आॅटो चलाने वाले पिता को यह जानकारी दी गई। जिसके बाद परिवार उसे तलाशने निकला। इसी बीच दो घंटे बाद  नाबालिग अपने घर वापस आकर सो गई। यह पता चलने पर सुबह नौ बजे पिता ने फटकारा तो वह वापस घर से लापता हो गई। वह सीधे आरोपी सौरव यादव (Saurav Yadav) के पास पहुंची। नाबालिग ने बताया कि दोनों बार उसके साथ आरोपी ने बलात्कार किया। फिर उसको घर जाने का बोलकर रवाना कर दिया। इन बयानों के आधार पर बागसेवनिया थाने की एसआई कंचन राजपूत को एफआईआर दर्ज करने के लिए बुलाया गया। उन्होंने प्रकरण दर्ज किया और आरोपी को दबोचा गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Woman Harassment: ननद—ननदोई के लिए थी बच्चा पैदा न करने की शर्त
Don`t copy text!