Bhopal News: दो जेल बंदियों की मौत

Share

Bhopal News: हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार बंदी को था कैंसर

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल की ताजा न्यूज (Bhopal News) गांधी नगर जेल से मिल रही है। यहां गुरुवार को दो बंदियों की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक बंदी हत्या के मामले में गिरफ्तार था। उसको कैंसर की गंभीर बीमारी थी। जबकि दूसरे बंदी की मौत को लेकर पुलिस के पास कोई ठोस जानकारी नहीं हैं।

कैंसर अस्पताल कराया था शिफ्ट

गांधी नगर थाना पुलिस के अनुसार भगवत सिंह उम्र 40 साल की 2—3 जून की रात लगभग एक बजे मौत हो गई। वह सीहोर के रेहटी इलाके का रहने वाला था। उसका हमीदिया अस्पताल में इलाज चल रहा था। हत्या के मामले में गिरफ्तार भगवत सिंह (Bhagvat Singh) को कैंसर की बीमारी थी। वह पहले होशंगाबाद जेल से कैंसर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। इसी तरह जेल बंदी करतार सिंह उम्र 59 साल की भी मौत हो गई है। करतार सिंह (Kartar Singh) की मौत को लेकर पुलिस के पास कोई आधिकारिक जानकारी नहीं थी। पुलिस ने दोनों बंदियों का नियमानुसार पोस्टमार्टम करा दिया है। पुलिस को दोनों जेल बंदियों के मृत्यु की जानकारी हमीदिया अस्पताल से डॉक्टर पवन सिंह ने दी थी।

यह भी पढ़ें: यदि आपने दोस्त बनाने के लिए इस डेटिंग एप्प को डाउनलोड किया है तो उन चेहरों के बारे में जान लीजिए जो आपके लिए मुश्किलें खड़ी करेंगी

परिजनों की नहीं है जानकारी

कोलार थाना पुलिस को 1 जून की शाम लगभग साढ़े छह बजे सर्वधर्म छावड़ा की बिल्डिंग में एक व्यक्ति मृत हालत में मिला। इसकी सूचना पुलिस को लक्ष्मण मारण पिता खुशीलाल मारण उम्र 50 साल ने दी थी। वह घटनास्थल के सामने ही रहता है। उसने बताया कि वीर सिंह (Veer Singh) मृत हालत में मिला। वह उसी इलाके में लगभग 20 साल से रहता है। उसके परिजनों की जानकारी रहवासियों को नहीं थी।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: इंदौर—भोपाल चार्टड बस ड्रायवर पर चाकू से हमला
Don`t copy text!