Bhopal News: सेज कॉलेज के नजदीक भीषण सड़क हादसा

Share

Bhopal News: तेज रफ्तार डंपर का पिछला हिस्सा बाइक के हैंडल से टकराया तो अनियंत्रित हुई बाइक पेड़ से जा टकराई, एक व्यक्ति की मौत दो अन्य नर्मदा अस्पताल में भर्ती

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। तेज रफ्तार डंपर का पिछला हिस्सा बाजू में चल रही बाइक के हैंडल से टकरा गया। जिसके बाद असंतुलित हुई बाइक पेड़ से टकरा गई। इस भयावह हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दो अन्य भोपाल में स्थित नर्मदा अस्पताल में भर्ती है। दुर्घटना भोपाल (Bhopal news) शहर के कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में हुई थी। जिसमें बयानों के आधार पर डंपर चालक के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। लेकिन, उसका नंबर अभी पुलिस को पता नहीं चला है।

बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत

कटारा हिल्स (Katara Hills) थाना पुलिस के अनुसार यह दुर्घटना 2 नवंबर की दोपहर लगभग तीन बजे हुई थी। पुलिस ने हादसे में जख्मी सतीश नाथ (Satish Nath) और विजय नाथ (Vijay Nath) के बयान दर्ज किए हैं। दुर्घटना में संजू नाथ (Sanju Nath) की मौत हो गई है। जख्मी विजय नाथ (Vijay Nath) पिता फूल सिंह नाथ उम्र 18 साल ने पूरा घटनाक्रम बताया। वह सीहोर जिले के दोराहा थाना क्षेत्र स्थित सपेरा बस्ती के नजदीक रहता हैं। उसने बताया कि तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। दुर्घटना सेज कॉलेज (Sage College) के नजदीक साक्षी इंटरप्राइजेस (Sakshi Enterprises) के सामने हुई थी। विजय नाथ प्लास्टिक के सामान बेचते हैं। बाइक संजू नाथ की थी जो कुछ दिन पहले ही खरीदी गई है। वह उसका भाई भी है। तीनों नर्मदापुरम जिले के सोहागपुर स्थित पिपरिया जा रहे थे। बाइक को संजू नाथ ही चला रहा था। उसके गले, पेट और मुंह में बहुत चोट आई थी। तीनों को जख्मी हालत में नर्मदा अस्पताल (Narmada Hospital)लाया गया था। अभी अस्पताल में विजय नाथ के अलावा सतीश नाथ का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ 262/23 धारा 279/337/304—ए (लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और जख्मी होने से मौत का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: बदमाश को किराए पर मकान देना पड़ा महंगा, किराया छोड़ कब्जा किया
Don`t copy text!