Bhopal News: ब्यूटी पार्लर संचालिका की सोने की चेन चोरी 

Share

Bhopal News: एक महीने बाद थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट, काम करने वाली एक महिला पर जताया शक

Bhopal News
सांकेतिक चित्र

भोपाल। ब्यूटी पार्लर चलाने वाली एक महिला की सोने की चेन चोरी चली गई। यह वारदात एक महीना पहले हुई थी। जिसकी रिपोर्ट भोपाल (Bhopal News) शहर के अयोध्या नगर थाने में दर्ज हुई है। महिला ने काम वाली बाई पर संदेह जताया है। हालांकि वह भी घटना वाले दिन से गायब है।

नौकरानी की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दे पाई पीड़िता

अयोध्या नगर (Ayodhya Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना की शुरूआत 27 सितंबर को हुई थी। मामले की जांच हवलदार नीलेंद्र तिवारी (HC Nilendra Tiwari) कर रहे हैं। शिकायत उमा आसूदानी (Uma Asudani) पति राजेश आसुदानी उम्र 47 साल ने दर्ज कराई है। वे मयूरी परिसर (Mayuri Parisar) में रहती हैं और ब्यूटी पार्लर चलाती है। उनकी शिकायत पर रिपोर्ट 2 नवंबर को दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि काम करने वाली लक्ष्मी नाम की महिला ने एक हज़ार रुपए मांगे थे। उसे पैसे देकर पर्स अलमारी में रख दिया था। उसी दिन उनका जन्मदिन भी था। इस कारण घर पर परिचितों का भी आना—जाना था। उन्होंने गिफ्ट चेक किया तो अलमारी में रखे पर्स में रखी चैन नहीं मिली। उनके यहां काम करने वाली बाई ने भी आना बंद कर दिया। उसका कोई पता और नंबर भी उनके पास नहीं हैं। काम करने वाली महिला 16 साल के बेटे और पति के साथ रहती है। घर की चाबी बाहर रखकर जाती थी। उस जगह का पता उनके यहां काम करने वाली बाई और परिवार को पता था। पुलिस ने 523/23 धारा 380 सादा चोरी के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नाबालिग को चाकू अड़ाकर लूटा
Don`t copy text!