Bhopal News: गरीब बस्ती में गांजा खपाने वाला गिरोह बेनकाब

Share

Bhopal News: पार्टियों के शोक में कॉल सेंटर की नौकरी के साथ तस्करी में जुटे आरोपियों से छह किलो से अधिक गांजा बरामद

Bhopal News
सांकेतिक चित्र, ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। युवक-युवतियों का एक हैरान करने वाला गिरोह भोपाल (Bhopal News) शहर की अयोध्या नगर थाना पुलिस ने दबोचा है। तीनों आरोपी अच्छी जगहों पर नौकरियां भी करते हैं। लेकिन, पब-पार्टियों के शोक पूरा करने के लिए तस्कर बन गए। आरोपियों के कब्जे से छह किलो से अधिक गांजा बरामद किया गया है।

पार्टियां करने के शौक ने गांजा तस्करी में लगा दिया

पुलिस को प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी ओडिशा (Odisha) से गांजा लेकर आते थे और गरीब बस्तियों में उसे खपाने का काम लंबे समय से कर रहे थे। आरोपियों को 14 अप्रैल की शाम लगभग पांच बजे अरहेडी में स्थित निर्माणाधीन मकान से दबोचा गया। आरोपी विनय कुमार लोधी पिता घनश्याम सिंह लोधी उम्र 25 साल, अंकिता ठाकुर पिता केशव सिंह उम्र 19 साल और आरोही सिंह पिता कौशल सिंह चौहान उम्र 28 साल है। तीनों आरोपी मोटर साइकिल पर सवार थे। आरोपी अशोका गार्डन (Ashoka Garden) थाना क्षेत्र स्थित अशोका बिहार कॉलोनी (Ashoka Bihar Colony) में किराए से रहते हैं। विनय कुमार लोधी (Vinay Kumar Lodhi) प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है। अंकिता ठाकुर (Ankita Thakur) एक दुकान पर नौकरी करती है। दोनों आरोपी मूलत: रायसेन (Raisen) जिले के उदयपुरा (Udaypura) का रहने वाले हैं। इसी तरह आरोही सिंह चौहान (Arohi Singh Chauhan) स्नातकोत्तर करने के बाद एक कॉल सेंटर में नौकरी करती है। आरोही सिंह चौहान मूलत: रीवा (Rewa)  जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र की रहने वाली है। आरोपियों ने कबूला है कि वे भोपाल के अलावा रायसेन में जाकर गांजा (Ganja) बेच रहे थे। यह गांजा गरीब बस्ती में खपाने का काम किया जा रहा था। तीनों आरोपियों को अच्छी जिंदगी और पार्टियां करने का शौक था। जिस कारण वे गांजा तस्करी करने लग गए। पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल के जरिए ओडिशा के नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पिपलानी में फिर छात्र के साथ झपटमारी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!