Bhopal News: सीने में चाकू घोंपने जा रहा था, हाथों से रोककर चोटिल

Share

Bhopal News: पुरानी रंजिश पर तीन व्यक्तियों ने मचाया जमकर उत्पात, वाहनों में की तोड़फोड़

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। पुरानी रंजिश के चलते तीन युवकों पर हमला किया गया। यह घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के रातीबड़ थाना क्षेत्र की है। हमले से पहले पीड़ित युवक के दोस्त के घर जाकर आरोपियों ने बवाल किया था। यह बात फोन पर उसने बताई तो वह उसकी मदद करने जा रहा था। तभी आरोपी मिल गए जिन्होंने पीड़ित के सीने में चाकू घोंपना चाहा। हालांकि उसने हाथ से रोक लिया जिसमें वह बुरी तरह से लहुलूहान हो गया।

हाथ नहीं लगाता तो जा सकती थी जख्मी की जान

रातीबड़ (Ratibad) थाना पुलिस के अनुसार हमले में मिथुन चावला (Mithun Chawla) पिता भाउ चावला उम्र 19 साल जख्मी है। वह सूरज नगर स्थित बंजारा बस्ती में रहता है। उसने बताया कि 2 नवंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे गोरा गांव में रहने वाले कुनाल जाधव(Kunal Jadhav) का फोन आया। उसके घर पर नरेंद्र अपने साथियों केसाथ पहुंचा था। वह गाली—गलौज करके मोटर साइकिल में तोड़फोड़ कर रहा था। यह पता चलने पर मिथुन चावला अपने दोस्त प्रदीप के साथ उसके घर जाने के लिए निकला। तभी सूरज नगर के पास नरेंद्र, अनिकेत और एक अन्य उसे मिल गया। तीनों ने उसे रास्ते में रोक लिया। गाली—गलौज करते हुए नरेंद्र ने चाकू निकालकर मिथुन चावला के सीने में मारना चाहा। जिसको उसने हाथ से रोक लिया। जिस कारण उसका हाथ बुरी तरह से चोटिल हो गया। इसके बाद दोनों वहां से जान बचाने के लिए भागे। उनके जाने के बाद आरोपियों ने वाहन में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने 425/23 धारा 294/323/308/341/427/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, चाकू से हमला करना, रास्ते में रोककर, तोड़फोड़ धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज कर लिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: पति ने गर्म तेल पत्नी पर उड़ेला
Don`t copy text!