Bhopal News: सड़क हादसे में किसान की मौत 

Share

Bhopal News: वाईन शॉप से निकलकर बाइक पर घर जाते वक्त डिवाइडर से टकराया

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क हादसे में किसान की मौत हो गई। वह बाइक पर था जो डिवाइडर से टकरा गई थी। यह दुर्घटना भोपाल (Bhopal News) शहर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि किसान नशे की हालत में था। उसको इलाज के लिए एंबुलेंस हमीदिया अस्पताल लेकर पहुंची थी।

ऐसे हुई दुर्घटना

गांधी नगर (Gandhi Nagar) थाना पुलिस के अनुसार घटना की जानकारी हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) से डॉक्टर किरार ने दी थी। पुलिस को बताया गया कि मनोहर धनगढ (Manohar Dhangad) पिता राधेश्याम धनगढ़ उम्र 25 साल को जख्मी हालत में इलाज के लिए एंबुलेंस से लाया गया। वह 14 मार्च की दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे जख्मी हो गया। मनोहर धनगढ़ भोपाल देहात क्षेत्र में स्थित परवलिया सड़क थाना क्षेत्र स्थित गांव में रहता था। वह खेती—किसानी का काम करता था। वह बाइक लेकर गांधी नगर स्थित वाइन शॉप पहुंचा था। वहां शराब पीने के बाद बाइक चलाकर घर जा  रहा था। तभी वाइन शॉप के सामने उसकी बाइक डिवाइडर से टकरा गई। मामले की जांच एसआई कन्हैया यादव (SI Kanhaiya Yadav) कर रहे हैं। गांधी नगर पुलिस मर्ग 17/24 दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव हमीदिया अस्पताल में पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal  News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: नौकर गायब हुआ तो तब उजागर हुआ चोरी का मामला 
Don`t copy text!