Bhopal News : कार की टक्कर से महिला की मौत 

Share

Bhopal News : घायलों को अस्पताल में भर्ती कराने के बाद हो गया चंपत, पति समेत दो जख्मी का चल रहा इलाज

Bhopal News
सुखी सेवनिया थाना, जिला भोपाल— फाइल फोटो

भोपाल। तेज रफ्तार कार की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इस हादसे में दो व्यक्ति जख्मी है। यह हादसा भोपाल (Bhopal news) देहात क्षेत्र के सुखी सेवनिया इलाके में  हुआ था। जख्मी सभी लोग राजगढ़ से भोपाल की तरफ आ रहे थे। टक्कर मारने वाली कार के चालक ने ही जख्मी को अस्पताल पहुंचाया था। जिसके बाद वह अस्पताल से गायब हो गया।

तीसरे व्यक्ति के नाम का नहीं किया खुलासा

सुखी सेवनिया थाना पुलिस ने बताया कि राजगढ़ जिले के ब्वायवर निवासी प्रेम सिंह लोधी अपनी पत्नी शांति बाई लोधी व एक अन्य को लेकर बाइक से भोपाल के लिए निकले थे। रात करीब साढ़े आठ बजे वे सुखी सेवनिया इलाके के एक पेट्रोल पंप के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागा नहीं बल्कि वहीं रुक गया। उसने तीनों जख्मी को अपनी कार में बैठाकर हमीदिया अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल छोड़ने के बाद कार चालक वहां से गायब हो गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने चैक करने के बाद शांति बाई (Shanti Bai) को मृत घोषित कर दिया जबकि बाकी दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। सुखी सेवनिया पुलिस मर्ग 26/22 दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़िए: दुनिया के ताकतवर बोलने वाले देश के राष्ट्राध्यक्ष यूक्रेनी महिलाओं के साथ हो रही इन घटनाओं पर चुप है, जबकि मानवीय सभ्यता के लिए यह खतरनाक संकेत हैं

यह भी पढ़ें:   कमलनाथ ने सीएम शिवराज को दिलाई शिक्षक भर्ती की याद

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!