Bhopal News: सड़क दुर्घटना मौत मामले में प्रकरण दर्ज 

Share

Bhopal News: तीन दिन बाद भी टक्कर मारने वाले वाहन का नहीं मिला पुलिस को सुराग

Bhopal News
सांकेतिक चित्र—साभार

भोपाल। सड़क दुर्घटना में हुई मौत के एक मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। यह हादसा भोपाल (Bhopal News) शहर के कोहेफिजा इलाके में हुआ था। जख्मी युवक को एम्बुलेंस की मदद से हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया था। पुलिस टक्कर मारने वाले वाहन की स्थिति अभी साफ नहीं कर सकी है।

दुर्घटना कैसे हुई यह भी रहस्य बना

कोहेफिजा (Kohefiza) थाना पुलिस के अनुसार यह हादसा 26 सितंबर की शाम लगभग सात बजे हुआ था। दुर्घटना राजा भोज प्रतिमा के नजदीक हुई थी। जख्मी की पहचान उस वक्त नहीं हुई थी। पड़ताल में उसका नाम प्रीतम सिंह अहिरवार (Preetam Singh Ahirwar) पिता प्यारेलाल अहिरवार उम्र 40 साल के रूप में आया। वह शाहपुरा गांव में रहता था। कोहेफिजा पुलिस ने मर्ग 57/23 दर्ज किया था। प्रीतम सिंह अहिरवार को जख्मी हालत में एम्बुलेंस का चालक धर्मेंद्र हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) ले गया था। मामले की जांच हवलदार लालचंद्र कर रहे हैं। पुलिस ने उसके पिता प्यारे लाल अहिरवार और हरीश अहिरवार के बयान दर्ज किए। जिसके बाद 687/23 धारा 279/304—ए लापरवाही से वाहन चलाकर टक्कर मारने और हादसे में मौत का प्रकरण दर्ज कर लिया गया। इस मामले में अब तक आरोपी वाहन चालक की पहचान पुलिस नहीं कर सकी है। वहीं दुर्घटना के पीछे कारण भी सामने नहीं आए हैं।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Dowry Case: शादी के एक साल बाद पत्नी के कारण पति गया जेल
Don`t copy text!