Bhopal News: गणेश उत्सव के दौरान हुए बवाल की दो घटनाएं

Share

Bhopal News: चिकित्सक के ड्रायवर को बेल्ट से पीटा तो आंख के नजदीक आई गंभीर चोट, पुलिस के अधिकारी हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों की इस व्यवहार को लेकर दिखे नाराज

Bhopal News
हमीदिया हॉस्पीटल

भोपाल। गणेश उत्सव के दौरान झांकियों के आस—पास हुए विवाद के बाद खूनी संघर्ष हो गया। यह दोनों घटनाएं भोपाल (Bhopal News) शहर के कमला नगर स्थित राहुल नगर बस्ती की है। इसमें एक मामले में जख्मी युवक हमीदिया अस्पताल में तैनात चिकित्सक का वाहन चलाता है। उसे हमीदिया अस्पताल के ही नेत्र वार्ड में भर्ती कराया गया है। दरअसल, उसको आंख के नजदीक बेल्ट की चोट लगी है। लेकिन, हमीदिया अस्पताल के चिकित्सकों ने जांच करने पहुंचे पुलिस के अधिकारियों का सहयोग नहीं किया। पुलिस को कई बिंदुओं पर न्यायालय के समक्ष जानकारी देना होती है। जिसके लिए पुलिस और चिकित्सकों के बीच तनाव दिखाई दिया।

एक सप्ताह बाद पुलिस ने एफआईआर का लिया फैसला

कमला नगर (Kamla Nagar) थाना पुलिस के अनुसार हमीदिया अस्पताल (Hamidia Hospital) के चिकित्सकों ने एक डॉक्टर के लिखे पर्चे को उपलब्ध कराया। हालांकि उसमें अस्पताल का सील नहीं हैं। इसके अलावा जख्मी युवक के पीएमएलसी भी पुलिस को नहीं दी गई। मारपीट विनोद मेहरा (Vinod Mehra) पिता भगवान सिंह मेहरा उम्र 28 साल जख्मी है। वह राहुल नगर (Rahul Nagar) स्थित साई मंदिर के पास रहता है। विनोद मेहरा को बाएं आंख के नजदीक लोहे का बेल्ट लगा है। जिस कारण उसे नेत्र वार्ड में भर्ती कराया गया है। वह हमीदिया अस्पताल में तैनात चिकित्सक डॉक्टर भटनागर का वाहन चलाता है। उसको रोहित, नवीन भिडे, अमन गवई और एक अन्य युवक ने पीटा था। पुलिस ने 586/23 धारा 294/323/506/34 (गाली—गलौज, मारपीट, धमकाना और एक से अधिक आरोपी का प्रकरण) दर्ज किया है। मारपीट की घटना 19 सितंबर की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे हुई थी। वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। इस कारण 28 सितंबर को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों से उसकी पुरानी रंजिश है। घटना वाले दिन वह मोहल्ले की झांकी में बैठा था। तभी हमला किया गया।

दोस्त बचाने आया तो उसे भी बेल्ट से पीटकर जख्मी किया

इसी तरह दूसरा विवाद 28 सितंबर की रात आठ बजे राहुल नगर में हुआ। यहां गणेश झांकी के नजदीक हवन हुआ था। पीड़ित अभिषेक घावरी (Abhishek Ghavri) पिता स्वर्गीय शिवचरण घावरी उम्र 19 साल है। वह राहुल नगर इलाके में रहता है। अभिषेक घावरी के पास झांकी का हिसाब रहता है। इस मामले का आरोपी सोनू खरे (Sonu Khare) है जो कि शराब पीने के लिए चंदे की रकम में से एक हजार रूपए मांग रहा था। पैसा नहीं देने पर आरोपी ने पीड़ित का मोबाइल तोड़ने के साथ—साथ उससे मारपीट की थी। पुलिस ने 587/23 धारा 294/323/506 का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी सोनू खरे से विवाद होता देखकर उसे बचाने के लिए झांकी से देवेंद्र पथरोल पहुंचा। आरोपी ने उसे भी बेल्ट से पीटकर जख्मी कर दिया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Crime News: जश्न को यादगार बनाने पार्षद ने तीन गोलियां मारी
Don`t copy text!