Bhopal Crime News: जेल से छूटकर दुश्मन पर किया जानलेवा हमला

Share

Bhopal Crime News: घटना से पहले साथ घूम रहा था घायल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Bhopal Crime News
सांकेतिक चित्र साभार

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल (Bhopal Crime News) के टीटी नगर इलाके में एक बदमाश ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। आरोपी कुछ दिन पहले ही जेल से रिहा हुआ है। उसने इलाके में वर्चस्व को लेकर यह हमला किया है। फिलहाल हमलावर अभी फरार चल रहे हैं। पुलिस ने जानलेवा हमले और बलवे की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया हैं।

आरोपी से पहले हुआ था विवाद

टीटी नगर थाना प्रभारी शेलेंद्र शर्मा ने बताया रविवार—सोमवार की दरमियानी रात करीब डेढ़ बजे मोहम्मद फैजल उम्र 21 साल ने जानलेवा हमला करने की एफआईआर दर्ज कराई हैं। मोहम्मद फैजल (Mohmmed Faizal) श्यामला हिल्स इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने धारा 341/307/294/506/147 (रास्ता रोकना, जानलेवा हमला करना, गाली—गलौज, धमकाने और बलवे) की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया हैं। मामले का आरोपी राजेश हटे (Rajesh Hate), गोपाल, प्रिंस, शुभम और हितेश को बनाया हैं। थाना प्रभारी ने बताया आरोपी पक्ष अरेरा हिल्स इलाके के रहने वाले है। दोनों पक्षों के बीच मारपीट होती रहती है। जिसके मामले थानों में पहले से दर्ज भी है।

यह भी पढ़ें: इस वर्दी पहने दिल्ली के एसीपी के झांसे में न आना, वरना पूरे परिवार को पड़ेगा पछताना 

आरोपी पर किया था हमला

थाना प्रभारी ने बताया आरोपी राजेश हटे को पहले फैजल ने मारा था। दोनों पक्ष कुछ दिन पहले ही जेल से छूटकर बाहर आए है। घटना वाले दिन भी फैजान और आरोपी साथ में घूम रहे थे। तभी अचानक पुरानी रंजिश को लेकर विवाद शुरू हो गया। फैजल अकेला था इस कारण आरोपियों ने चाकूओं से उस पर जानलेवा हमला कर दिया। उसके शरीर पर गंभीर चोटें आई है। घायल हालत में फैजल को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। जिनकी तलाश पुलिस कर रहीं है।

यह भी पढ़ें:   Bhopal Loot Attempt: मालदार दोस्त को लूटने की सुपारी 
Don`t copy text!