Bhopal News: गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

Share

Bhopal News: ओडिशा से लाकर राजधानी में पुड़िया बनाकर बेच रहे थे, क्राइम ब्रांच ने सात किलो गांजा जब्त किया

Bhopal News
सांकेतिक ग्राफिक डिजाइन टीसीआई

भोपाल। अवैध गांजे के साथ तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई भोपाल (Bhopal News) शहर के क्राइम ब्रांच की टीम ने की है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस को सात किलो गांजा बरामद हुआ है। यह गांजा वे ओडिशा से लेकर आए थे जिसको पुड़िया बनाकर वे बेच रहे थे। पुलिस ने गांजे की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए बताई है।

ऐसे पकड़ में आए तस्कर

भोपाल पुलिस की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ भोपाल के कई थानों में प्रकरण दर्ज हैं। आरोपियों को अयोध्या बायपास के पास कोच फैक्ट्री के नजदीक जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने पिठ्ठू बेग में रखा गांजा बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी नारायण मालवीय (Narayan Malviya) पिता स्व.अमर सिंह उम्र 50 साल निवासी फूटा मकबरा थाना हनुमानगंज, सुरेन्द्र रेकवार (Surendra Raikwar) पिता रामरतन रेकवार उम्र 27 साल निवासी इब्राहिमगंज थाना हनुमानगंज और तारण सिंह राजपूत (Taran Singh Rajput) पिता बद्रीलाल उम्र 32 साल निवासी बलरामपुर सूखी सेंवनिया है। आरोपी नारायण मालवीय के खिलाफ हनुमानगंज थाने में 2021 में दुर्घटना के बाद मारपीट करने का एक मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके अलावा 2017 में उसके वाहन से हुई दुर्घटना में एक व्यक्ति की भी मौत हो गई थी। वहीं सुरेन्द्र रेकवार के खिलाफ 2018 में चोरी के प्रयास का प्रकरण दर्ज हुआ था। इसके अलावा वह 2014 में छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार हो चुका है। तारण सिंह राजपूत के खिलाफ अभी कोई अपराध से जुड़ी जानकारी सामने नहीं आई है।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

Bhopal News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News:  नेता, पुलिस और हिप्नोटिज्म का जानकार शातिर जालसाज
Don`t copy text!