Bhopal Suicide Case: कोरोना मरीज ने इलाज के बाद फांसी लगाई

Share

Bhopal Suicide Case: महिला समेत दो व्यक्तियों की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Bhopal Suicide Case
                                सांकेतिक चित्र

भोपाल। कोरोना से सबकुछ प्रभावित है। इस बीमारी की वजह से कई तरह की बातें निकलकर सामने (Bhopal Suicide Case) आ रही है। ताजा मामला मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से सामने आया है। यहां एक महिला जो कोरोना पीड़ित (Bhopal Death Case) हुई थी। हालांकि इलाज के बाद वह ठीक भी हो गई थी। उसने फांसी लगाकर खुदकुशी (Bhopal Corona Patient Suicide Case) कर ली। इधर, एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर मिला है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

मायके में रह रही थी महिला

ऐशबाग थाना पुलिस ने बताया किरण पंथी (Kiran Panthi) पति मनोज पंथी उम्र 35 साल निवासी कम्मू का बाग में रहने वाली थी। शादी को 15 साल हो चुके है। शादी के बाद उसके चार बच्चे भी है। मनोज से विवाद के बाद पिछले चार साल से वह मायके में मां के साथ रह रही है। किरण काम करके बच्चों और खुद का खर्चा निकालती थी। इसी बीच लॉक डाउन लग गया और उसका काम छूट गया। एक महीने पहले पता चला की उसे कोरोना हो गया है। डॉक्टरों ने उसे होम क्वारंटाइन कर दिया था। इस कारण उसको कई तरह के आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ा।

मां की मजदूरी से चलता था घर

किरण की मां ने उसकी हालत देखते हुए मजदूरी पर जाना शुरू कर दिया था। घटना वाली सुबह मां बच्चों को लेकर मंदिर गई थी। लौटकर देखा किरण दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटकी है। उसे फंदे से उतारकर निजी अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बुधवार दोपहर 12 बजे मर्ग कायम कर शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। इधर, नारायण नगर रेल पटरी पर एक अज्ञात पुरूष का शव बरामद हुआ है। जिसकी पहचान नहीं हो सकी है। फिलहाल पुलिस ने आसपास के थानों में व्यक्ति की पहचान के लिए फोटो भेज दिए हैं।

यह भी पढ़ें:   Bhopal News: उडप्पी रेस्टोरेंट के सामने से बाइक चोरी

खबर के लिए ऐसे जुड़े

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 9425005378 पर संपर्क कर सकते हैं।

Don`t copy text!