MP Political News: ग्वालियर के किले को ढ़हाने प्रियंका गांधी करेगी शंखनाद 

Share

MP Political News: महंगाई के खिलाफ राजधानी भोपाल में बंदूकों के साए में सब्जी खरीदने पहुंचे कांग्रेसी नेता

MP Political News
महंगाई को लेकर संगीनों के साए में सब्जी खरीदकर जताया गया विरोध। तस्वीर एमपी कांग्रेस के जनसंपर्क कार्यालय से जारी।

भोपाल। प्रदेश में दो महीने बाद विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है। उससे पहले भाजपा, कांग्रेस, बसपा, सपा और आम आदमी पार्टी समेत अन्य दल सक्रिय हो गए हैं। आम आदमी पार्टी के दो मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान ग्वालियर में रैली कर चुके हैं। उससे पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी अपनी सभा ग्वालियर (MP Political News) में कर चुके हैं। अब कांग्रेस की तरफ से बड़ी जनसभा की तैयारी की जा रही है। जिसमें प्रियंका गांधी मुख्य रूप से शामिल होंगी। इससे पहले उन्होंने जबलपुर में जनसभा संबोधित की थी।

ग्वालियर में होगा शक्ति प्रदर्शन

कांग्रेस में ग्वालियर (Gwalior) को लेकर विशेष रणनीति बनाई जा रही है। क्योंकि इस संभाग का प्रतिनिधित्व कांग्रेस में रहे ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Sindhiya) करते थे। लेकिन, उन्होंने अपने विधायकों के साथ 2019 में पाला बदल लिया था। जिस कारण एमपी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। इसी जगह पर अब कांग्रेस अपने नए कार्यकर्ताओं के साथ यह साबित करने का प्रयास कर रही है कि सिंधिया कार्यकर्ता थे। वे जमीनी कार्यकर्ताओं के बूते जीतते थे। वहीं भाजपा—कांग्रेस की खींचतान में आम आदमी पार्टी भी ग्वालियर को फोकस कर रही है। उसे लगता है कि दोनों दलों की खींचतान का फायदा उसे मिलेगा। कुछ ऐसी ही सोच समाजवादी पार्टी की भी है। दरअसल, यूपी का कुछ क्षेत्र ग्वालियर क्षेत्र को छूता है। जहां समाजवादी पार्टी अपने खोए जनाधार को वापस पाने के लिए जुटी है।

महंगाई के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

ग्वालियर की जनसभा को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के भोपाल में स्थित आवास में प्रदेश के बड़े नेताओं की बैठक भी हुई। जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह समेत कई बड़े नेता शामिल हुए। इधर, भोपाल में ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने महंगाई को मुद्दा बनाने के लिए विरोध प्रदर्शन किया। इसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ता सब्जी दुकानों में बंदूक लेकर खरीददारी करने पहुंचे। शिवाजी नगर स्थित बाजार में पहुंचकर किए गए इस प्रदर्शन के जरिए टमाटर, प्याज और सब्जी के दाम को लेकर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जिम्मेदार बताया। कांग्रेस नेताओं का आरोप था कि पेट्रोल के भाव लगभग दो साल से स्थिर है। जबकि इस बीच में कई बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तेल के दाम घटे। जिसका फायदा जनता को नहीं दिया गया।

खबर के लिए ऐसे जुड़े

MP Political News
भरोसेमंद सटीक जानकारी देने वाली न्यूज वेबसाइट

हमारी कोशिश है कि शोध परक खबरों की संख्या बढ़ाई जाए। इसके लिए कई विषयों पर कार्य जारी है। हम आपसे अपील करते हैं कि हमारी मुहिम को आवाज देने के लिए आपका साथ जरुरी है। हमारे www.thecrimeinfo.com के फेसबुक पेज और यू ट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें। आप हमारे व्हाट्स एप्प न्यूज सेक्शन से जुड़ना चाहते हैं या फिर कोई घटना या समाचार की जानकारी देना चाहते हैं तो मोबाइल नंबर 7898656291 पर संपर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:   उपचुनाव : भाजपा-कांग्रेस के लिए खतरा बने निर्दलीय उम्मीदवार, 28 सीटों पर 300 से ज्यादा ने ठोकी ताल
Don`t copy text!